केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में दिल्ली, अहमदाबाद और मुंबई रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए 10 हजार करोड़ रुपए खर्च को मंजूरी दी गई। स्टेशन पर विशाल रूफ प्लाजा बनाया जाएगा। 

नई दिल्ली। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में बुधवार को दिल्ली, अहमदाबाद और मुंबई रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए 10 हजार करोड़ रुपए खर्च को मंजूरी दी गई। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि नई दिल्ली, अहमदाबाद और मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास होगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इन स्टेशनों का डिजाइन शहर के परिदृश्य के अनुरूप होगा, जिससे ये स्टेशन शहर के अभिन्न अंग बन जाएंगे। पहले फेज में देश के 199 स्टेशनों का पुनर्विकास होगा। इन स्टेशनों पर रोज 50 लाख लोग आते-जाते हैं। 47 स्टेशनों के लिए टेंडर जारी हो गया है। 32 स्टेशनों पर काम चल रहा है। नई दिल्ली स्टेशन के पुनर्विकास को साढ़े तीन साल में पूरा करने का लक्ष्य है। मुंबई और अहमदाबाद के स्टेशनों का पुनर्विकास ढाई साल में पूरा हो जाएगा।

Scroll to load tweet…

स्टेशन पर खेल सकेंगे बच्चे
रेल मंत्री ने कहा कि रेलवे स्टेशनों के डिजाइन में दुकान, कैफेटेरिया और मनोरंजक सुविधाओं के लिए स्थान देने के साथ ही एक ही जगह पर सभी यात्री सुविधाएं दी जाएंगी। विशाल रूफ प्लाजा बनाया जाएगा। यहां बच्चों के खेलने की जगह भी होगी। स्टेशन रेलवे ट्रैक के दोनों ओर से शहर से जुड़ा होगा। फूड कोर्ट, वेटिंग लाउंज, बच्चों के खेलने की जगह और स्थानीय उत्पाद बेचने के लिए जगह जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें- Good News: केंद्र सरकार ने 4% बढ़ाया महंगाई भत्ता, अगले 3 महीने तक गरीबों को मिलेगा फ्री राशन

यह भी पढ़ें- दिग्विजय-शशि थरूर लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव? गहलोत-पायलट मैं कौन सही, कमलनाथ ने दिया सभी का जवाब