एक दिन में रिकॉर्ड 3.86 लाख केस निकलने पर भी रिकवरी रेट में सुधार, मौतें भी कम हुईं

कोरोना संक्रमण ने फिर रिकॉर्ड तोड़ दिया। पिछले 24 घंटे में 3.86 लाख नए केस मिले हैं। इनमें से 3,501 मौतें हुईं। यह अच्छी बात रही कि पिछले दिन की तुलना में मौतों की संख्या में कमी आई है। इससे पहले 28 अप्रैल को 3,646 लोगों की मौत हुई थी। हालांकि यह तीसरा दिन है, जब 3000 से अधिक लोगों की मौत हुई हैं। रिकवरी रेट में भी सुधार हो रहा है। पिछले 24 घंटे में 2,91,484 लोग रिकवर हुए, जबकि यही संख्या 28 अप्रैल को 2,70,202 और 27 अप्रैल को 2,62,039 थी।

Asianet News Hindi | Published : Apr 30, 2021 4:05 AM IST / Updated: Apr 30 2021, 03:31 PM IST

नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने भारत पर बड़ा संकट खड़ा कर दिया है। कोरोना संक्रमण ने फिर रिकॉर्ड तोड़ दिया। पिछले 24 घंटे में 3,86,654 नए केस मिले हैं। इनमें से 3,501 मौतें हुईं। यह अच्छी बात रही कि पिछले दिन की तुलना में मौतों की संख्या में कमी आई है। इससे पहले 28 अप्रैल को 3,646 लोगों की मौत हुई थी। हालांकि यह तीसरा दिन है, जब 3000 से अधिक लोगों की मौत हुई है। रिकवरी रेट में भी सुधार हो रहा है। पिछले 24 घंटे में 2,91,484 लोग रिकवर हुए, जबकि यही संख्या 28 अप्रैल को 2,70,202 और 27 अप्रैल को 2,62,039 थी। अब तक देश में 1,87,54,984 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

ताजा अपडेट

तीन से लगातार 3000 मौतें

देश में तीन दिन से लगतार 3000 से अधिक मौतें हुई हैं। इस समय देश में 31,64,825 एक्टिव केस हैं। अब तक 1,53,73,765 लोग रिकवर हो चुके हैं। देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 15,22,45,179 हो गया है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 28,63,92,086 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 19,20,107 सैंपल कल टेस्ट किए गए।

महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, केरल और कर्नाटक में कंट्रोल नहीं, मध्य प्रदेश में सुधार

महाराष्ट्र में अभी भी रोज 60000 के ऊपर नए केस मिल रहे हैं। केरल और कर्नाटक में स्थितियां लगातार बिगड़ रही हैं। इस बीच मध्य प्रदेश में रिकवरी रेट अच्छी होने से संक्रमण की स्पीड कम हुई है। यहां पिछले 24 घंटे में  12,762 नए केस मिले हैं, जबकि 95 लोगों की मौत हुई है। मप्र टॉप-10 संक्रमित राज्यों की लिस्ट से बाहर हो गया है।

ये हैं टॉप 10 संक्रमित राज्य(पिछले 24 घंटे में)

राज्यकेस मौतें
महाराष्ट्र 66,159 771
केरल38,60748
उत्तर प्रदेश35,104295
कर्नाटक35,024270
दिल्ली 24,235395
पश्चिम बंगाल17,40389
तमिलनाडु17,897107
राजस्थान17,269158
छत्तीसगढ़15,804251
आंध्र प्रदेश14,79257

(सोर्स-(covid19india.org)

दुनिया में कोरोना की स्थिति
संक्रमण के लिहाज से भारत दुनिया का दूसरा सबसे संक्रमित देश बना हुआ है, लेकिन मौतों के लिहाज से यह तीसरे नंबर पर है। अब तक दुनिया में 150M केस आ चुके हैं। इनमें से 87.2M रिकवर हो चुके हैं, जबकि 3.16M की मौत हो चुकी है।

ये हैं मौतों के हिसाब से टॉप-5 देश

देश मौतें केस
अमेरिका589,20733,044,068
ब्राजील401,41714,592,886
मैक्सिको216,4472,340,934
भारत208,31318,754,984
यूके127,5024,414,242

(सोर्स-worldometers.info)

pic.twitter.com/c1iVSw4DEP

 

Share this article
click me!