दिल्ली से दुबई जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट की पाकिस्तान में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, यह थी वजह

इंडिकेटर में आई खराबी के चलते दिल्ली से दुबई जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट SG-11 को कराची एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा। पायलट को लगा था कि फ्यूल लीक कर रहा है।

Asianet News Hindi | Published : Jul 5, 2022 9:56 AM IST / Updated: Jul 05 2022, 05:06 PM IST

नई दिल्ली। दिल्ली से दुबई जा रही स्पाइसजेट (SpiceJet) की फ्लाइट SG-11 की इमरजेंसी लैंडिंग पाकिस्तान के कराची में करानी पड़ी है। तकनीकि खराबी की जानकारी मिलने के बाद पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला किया। जिस समय खराबी का पता चला उस वक्त विमान कराची एयरपोर्ट के पास था। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। 

स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने जानकारी दी है कि B737 विमान के इंडिकेटर लाइट में खराबी आ गई थी। कराची एयरपोर्ट पर विमान की सामान्य लैंडिंग हुई। इसके बाद यात्रियों को बाहर निकाला गया। यात्रियों को नास्ता पानी दिया गया। इमरजेंसी की घोषणा नहीं की गई थी। विमान में खराबी की पहले से सूचना नहीं मिली थी। 

Latest Videos

 

 

 

 

यह भी पढ़ें- राफेल से लेकर F-22 तक, ये हैं दुनिया के सबसे खतरनाक 10 लड़ाकू विमान


पायलट को लगा लीक कर रहा है फ्यूल
स्पाइसजेट के जिस विमान की कराची में लैंडिंग करानी पड़ी वह बोइंग 737 मैक्स 8 है। इंडिकेटर में आई खराबी के चलते विमान उड़ा रहे पायलट को लगा कि विंग में मौजूद टैंक से फ्यूल (इंधन) लीक कर रहा है। भारत के एविएशन रेगुलेटर नागर विमानन महानिदेशालय (Directorate General Of Civil Aviation) के अनुसार पायलट ने विमान में मौजूद इंधन में असमान्य कमी देखी। विमान के कॉकपिट में लगे फ्यूल इंडिकेटर में दिख रहा था कि बहुत अधिक इंधन का नुकसान हुआ है। इसके चलते पायलट ने एहतियात बरता और विमान को कराची में उतारने का फैसला किया। 

यह भी पढ़ें- 50 से अधिक उम्र की हजारों महिला कैदियों के लिए Good News, मोदी सरकार की इस योजना से मिलेगा आजाद होने का मौका

विमान में आई तकनीकि खामी की जांच की जा रही है। इंजीनियरों से क्लीयरेंस मिलने के बाद विमान को फिर से उड़ने की इजाजत मिलेगी। बता दें कि पिछले 17 दिनों में स्पाइसजेट के विमानों में छह बार तकनीकि खराबी सामने आई है। DGCA सभी मामलों की जांच कर रही है।

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
Bulldozer Action पर Asaduddin Owaisi ने BJP को जमकर धोया
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma