
Spicejet Airline: डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल आरके सिंह पर 5 साल का उड़ान प्रतिबंध लगा दिया है। यह कदम 26 जुलाई, 2025 को श्रीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुई हिंसक घटना के बाद उठाया गया। बता दें कि यह निर्णय सिविल एविएशन रूल के तहत बनाई गई तीन सदस्यीय आंतरिक समिति की जांच के आधार पर लिया गया।
रिपोर्ट के अनुसार, लेफ्टिनेंट कर्नल आरके सिंह जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग स्थित हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल में तैनात हैं। लेफ्टिनेंट कर्नल आरके सिंह को श्रीनगर से दिल्ली जाने वाली स्पाइसजेट फ्लाइट SG 8963 में बैठना था। उनके पास 16 किलो का केबिन बैग था जबकि नियमों के अनुसार हैंड बैगेज का वजन सिर्फ 7 किलो है। इसके लिए जब उनसे 6,000 रुपये देने को कहा गया तो उन्होंने साफ-साफ मना कर दिया और इसी वजह से बोर्डिंग गेट पर विवाद हो गया।
यह भी पढ़ें: दावाः झूठे ट्रंप का कॉल रिसीव नहीं कर रहे PM मोदी, 4 बार फोन लगा चुके हैं US राष्ट्रपति
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नियमों तोड़ने के कारण लेफ्टिनेंट कर्नल आरके सिंह को बोर्डिंग से रोका दिया गया। इसके बाद उन्होंने बोर्डिंग गेट के प्रोटोकॉल को भी नजरअंदाज करने की कोशिश की। हवाई अड्डे की सुरक्षा में तैनात CISF के जवानों ने उन्हें वापस काउंटर तक ले जाया। लेकिन इस दौरान सिंह ने कथित तौर पर स्पाइसजेट के चार कर्मचारियों के साथ मारपीट की। इस घटना में कर्मचारियों को गंभीर चोटें आईं और एक की रीढ़ की हड्डी में चोट लगी। वहीं, दूसरे शख्स के जबड़े में चोट आई और तीसरा कर्मचारी बेहोश हो गया। इस पूरी घटना का वीडियो सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई और सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की गई। सिंह ने भी एयरलाइन कर्मचारियों पर हमले का आरोप लगाते हुए जवाबी FIR दर्ज कराई, हालांकि उनके दावों का विवरण सीमित है।
इस घटना के बाद DGCA ने लेफ्टिनेंट कर्नल आरके सिंह पर सभी भारतीय एयरलाइनों घरेलू और अंतरराष्ट्रीय में 5 साल के लिए उड़ान प्रतिबंध लगा दिया है, यानी कि वह जुलाई 2030 तक किसी भी फ्लाइट में यात्रा नहीं कर पाएंगे।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.