देश में फूटा कोरोना बम, 24 घंटे में 6387 नए केस; 1.51 लाख से अधिक मरीज, इंडिगो में यात्री मिला पॉजिटिव

Published : May 27, 2020, 09:43 AM IST
देश में फूटा कोरोना बम, 24 घंटे में 6387 नए केस; 1.51 लाख से अधिक मरीज, इंडिगो में यात्री मिला पॉजिटिव

सार

देश में कुल मरीजों की संख्या 1 लाख 51 हजार 767 है, जिसमें से 4 हजार 337 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6 हजार 387 नए मामले सामने आए हैं और 170 लोगों की मौत हुई है। अभी देश में 83 हजार से अधिक एक्टिव केस हैं।   

नई दिल्ली. देश में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। मरीजों का आंकड़ा 1 लाख 51 हजार के पार हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी अपडेट के मुताबिक, अब देश में कुल मरीजों की संख्या 1 लाख 51 हजार 767 है, जिसमें से 4 हजार 337 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 64 हजार से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं। 

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6 हजार 387 नए मामले सामने आए हैं और 170 लोगों की मौत हुई है। अभी देश में 83 हजार से अधिक एक्टिव केस हैं। 

इंडिगो विमान में यात्री मिला कोरोना पॉजिटिव 

देशभर में 25 मई से हवाई सेवा शुरू हो गई है। इस बीच, प्राइवेट एयरलाइंस इंडिगो के विमान में यात्रा करने वाला एक यात्री कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इंडिगो ने इसकी पुष्टि की है। कोरोना पॉजिटिव यात्री को फिलहाल कोयम्बटूर स्थित ईएसआई राज्य चिकित्सा सुविधा केंद्र में क्वारंटाइन किया गया है। 

महाराष्ट्र और तमिलनाडु में सबसे अधिक मरीज 

महाराष्ट्र में कोरोना का संकट और गहराता जा रहा है। यहां अब तक 54 हजार 758 लोग कोरोना के शिकार हो चुके हैं। जबकि 1792 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र देश का पहला राज्य है, जहां इतनी बड़ी तादाद में कोरोना मरीज हैं। वहीं, महाराष्ट्र दुनिया के टॉप शहरों में भी शामिल हो गया है। इसके अलावा तमिलनाडु देश का दूसरा राज्य है, जहां कोरोना मरीजों की संख्या सबसे अधिक है। यहां 17 हजार 728 कोरोना मरीज हैं। यहां अब तक 127 लोग जान गंवा चुके हैं। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

ओरियन या चीन का Unitree Go2? AI समिट 2026 में गलगोटियास यूनिवर्सिटी के रोबोडॉग पर क्यों उठे सवाल?
Blinkit Knife Case: क्या ऑनलाइन बिक्री से जुड़ा है डबल मर्डर कनेक्शन? दिल्ली पुलिस का दावा!