पड़ोसी बांग्लादेश को तरक्की की नई उम्मीद जगाकर लौटे मोदी, कई सौगातें पाकर हसीना ने की तारीफ

Published : Mar 28, 2021, 07:29 AM IST
पड़ोसी बांग्लादेश को तरक्की की नई उम्मीद जगाकर लौटे मोदी, कई सौगातें पाकर हसीना ने की तारीफ

सार

पड़ोसी देशों से रिश्ते सुधारने और दुनिया के सामने दोस्ती की एक नई मिसाल पेश करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर बांग्लादेश गए थे। इस दौरान उन्होंने बांग्लादेश को कई सौगातें दीं। इसमें 12 लाख वैक्सीन के डोज, 109 एम्बुलेंस की चाबी और अन्य घोषणाएं कीं। मोदी शनिवार रात दिल्ली लौट आए थे।

नई दिल्ली.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिवसीय बांग्लादेश यात्रा पड़ोसी मुल्कों से संबंध सुधारने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर बांग्लादेश गए थे। इस दौरान उन्होंने बांग्लादेश को कई सौगातें दीं। इसमें 12 लाख वैक्सीन के डोज, 109 एम्बुलेंस की चाबी और अन्य घोषणाएं कीं। मोदी शनिवार रात दिल्ली लौट आए थे। मोदी ने ओरकांडी में लड़कियों के लिए एक प्राइमरी स्कूल खोलने का ऐलान भी किया। यहां के मिडिल स्कूलों को अपग्रेड भी करने की घोषणा की। बता दें कि ओरकांडी में मतुआ समाज की बड़ी संख्या है। बता दें कि मोदी को पिछले साल बांग्लादेश यात्रा पर जाना था, लेकिन कोरोना महामारी के चलते इसे रद्द कर दिया गया था। मोदी 17 मार्च 2020 को बांग्लादेश की यात्रा पर जाने वाले थे।

मोदी की बांग्लादेश यात्रा की खुशी में वहां की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने उपहार के तौर पर सोने और चांदी के एक-एक सिक्के मोदी को दिए। उन्होंने ये गिफ्ट बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की जन्म शताब्दी पूरी होने और बांग्लादेश की स्थापना के 50 साल पूरे होने पर दिए। प्रधानमंत्री मोदी ने 2022 में भारत-बांग्लादेश के कूटनीतिक संबंधों की गोल्डन जुबली पर शेख हसीना को भारत आने का निमंत्रण भी दिया।

जानें मोदी की बांग्लादेश यात्रा की खास बातें...

  • दोनों देश हर साल 6 दिसंबर को बांग्लादेश की आजादी का जश्न 'मैत्री दिवस' के रूप में मनाएंगे। दोनों देश 1971 में बांग्लादेश की आजादी की विरासत को सहेजने की कोशिश करेंगे। बांग्लादेश आजादी की लड़ाई के दौरान शहीद हुए सैनिकों की याद में एक वॉर मेमोरियल बनवाएगा। 
  • मोदी ने बांग्लादेश से वादा किया कि भारत अपना तीसरा लाइन ऑफ क्रेडिट (एक तरह का लोन) बांग्लादेश को सिविल न्यूक्लीयर पावर को बढ़ाने के लिए देगा। यानी बांग्लादेश को 1 बिलियन डॉलर (करीब 7 हजार 244 करोड़) रुपए दिए जाएंगे। इस मदद से भारतीय कंपनियां बांग्लादेश का रुपर न्यूक्लीयर प्लांट विकसित करेंगी।
  • दोनों देश आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, व्यापार, कनेक्टिविटी, आपसी सहयोग, रक्षा, सुरक्षा, पावर, ऊर्जा और पर्यावरण जैसे विषयों पर साथ काम करेंगे। 
  • मोदी और शेख हसीना ने मिताली एक्स्प्रेस ट्रेन का वर्चुअली उद्घाटन भी किया। कोरोना महामारी खत्म होने के बाद यह ट्रेन ढाका से बंगाल के जलपाईगुड़ी के बीच चलेगी
  • भारत की पड़ोसी पहले योजना को लेकर शेख हसीना काफी प्रसन्न दिखीं। मोदी-हसीना ने बंगबंधु-बापू डिजिटल प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इसमें सिर्फ बंगबंधु मुजीबुर रहमान और बापू महात्मा गांधी की दुर्लभ तस्वीरें देखी जा सकेंगी। 
     

यह भी पढ़ें

ढाका: भारत-बांग्लादेश के बीच हुए पांच बड़े समझौते, PM ने हसीना को सौंपी 109 एंबुलेंस-12 लाख वैक्सीन की डोज 

बंगाल चुनाव के बीच इन मायनों में खास रहा PM MODI का बांग्लादेश दौरा, एक्सपर्ट ने बताया क्या होगा इससे फायदा

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Indian Oil Tanker Attack: IRGC एक्शन से हड़कंप! भारत का विरोध, तेहरान का दावा-सब ठीक है, सच क्या है? Watch
Top 10 Morning News: वैश्विक संकट से लेकर IPL जीत तक-सुबह की 10 बड़ी खबरें, देश-दुनिया के ताज़ा अपडेट