
नई दिल्ली. 'सुधर्मा' के संपादक केवी संपत कुमार के निधन पर प्रधानमंत्री द्वारा उनकी पत्नी जयालक्ष्मी को संस्कृत में लिखे गए शोक संदेश को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने किया ट्वीट, कहा-इस जोड़े (संपत दम्पती) को संस्कृत के संरक्षण और लोकप्रिय बनाने में उनके असाधारण कार्य के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
संस्कृत के प्रचार-प्रसार में दिया बड़ा योगदान
कर्नाटक के मैसूर के रहने वाले संस्कृत अखबार सुधर्मा के संपादक के.वी.संपत कुमार का निधन दिल का दौरा पड़ने से हो गया था। सुधर्मा अखबार को संपत कुमार के पिता केएन वरदराजा अयंगर ने 1970 में प्रारंभ किया था। स्वर्गीय अयंगर जाने माने संस्कृत के विद्वान रहे हैं। 1990 में उनके निधन के बाद संपत कुमार और उनकी पत्नी विदुषी जयालक्ष्मी केएस मिलकर अखबार निकालते थे। पूरे देश में इस अखबार का करीब 3500 प्रसार है। संपत कुमार और उनकी पत्नी को 2020 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.