सुधर्मा के संपादक संपत कुमार के निधन पर PM मोदी के संस्कृत में लिखे शोक संदेश को येदियुरप्पा ने किया ट्वीट

Published : Jul 03, 2021, 09:42 AM ISTUpdated : Jul 03, 2021, 09:45 AM IST
सुधर्मा के संपादक संपत कुमार के निधन पर PM मोदी के संस्कृत में लिखे शोक संदेश को येदियुरप्पा ने किया ट्वीट

सार

कर्नाटक के मैसूर के रहने वाले संस्कृत अखबार सुधर्मा के संपादक के.वी.संपत कुमार का निधन दिल का दौरा पड़ने से हो गया। वह 64 साल के थे। उनके निधन पर मोदी ने संस्कृत में शोक संदेश भेजा था। इसे कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने ट्वीट किया है।

नई दिल्ली. 'सुधर्मा' के संपादक केवी संपत कुमार के निधन पर प्रधानमंत्री द्वारा उनकी पत्नी जयालक्ष्मी को संस्कृत में लिखे गए शोक संदेश को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने किया ट्वीट, कहा-इस जोड़े (संपत दम्पती) को संस्कृत के संरक्षण और लोकप्रिय बनाने में उनके असाधारण कार्य के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

संस्कृत के प्रचार-प्रसार में दिया बड़ा योगदान
कर्नाटक के मैसूर के रहने वाले संस्कृत अखबार सुधर्मा के संपादक के.वी.संपत कुमार का निधन दिल का दौरा पड़ने से हो गया था। सुधर्मा अखबार को संपत कुमार के पिता केएन वरदराजा अयंगर ने 1970 में प्रारंभ किया था। स्वर्गीय अयंगर जाने माने संस्कृत के विद्वान रहे हैं। 1990 में उनके निधन के बाद संपत कुमार और उनकी पत्नी विदुषी जयालक्ष्मी केएस मिलकर अखबार निकालते थे। पूरे देश में इस अखबार का करीब 3500 प्रसार है। संपत कुमार और उनकी पत्नी को 2020 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। 
 

pic.twitter.com/GuY0w55Ai0

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Top 10 News: ‘नो UPI डे’, ग्लेशियर पिघले, Asian Games में Gold, Mattel पर 6 अरब डॉलर की नजर!
अब सिर्फ चालान काटना नहीं, वसूली भी होगी! सुप्रीम कोर्ट ने सुझाए ये सख्त तरीके