
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री पद पर अंतिम फैसला कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का होगा। लेकिन माना जा रहा है कि पंजाब कांग्रेस के सीनियर लीडर सुखजिंदर सिंह रंधावा को अगला मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। रंधावा पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। रंधावा का नाम रेस में सबसे आगे तब आया जब अंबिका सोनी ने सीएम बनने से इनकार करते हुए किसी सिख समाज के नेता को इसके लिए उपयुक्त बताया।
सुखजिंदर के साथ बनाया जा सकता है दो सीएम
सुखजिंदर रंधावा को सीएम पद देने के बाद दो उपमुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं। अरुणा चौधरी को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। वहीं भारत भूषण आशु को भी डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें:
शिक्षा के साथ बेघर को घर भी दे रहीं यह शिक्षिकाएं: छह साल में 150 से अधिक बेघरों का घर बनवाया