Supreme Court Holiday Calendar 2026: कब खुलेगा सुप्रीम कोर्ट, कब रहेगी छुट्टी? पूरी लिस्ट यहां देखें

Published : Dec 31, 2025, 12:18 PM IST

Supreme Court Holiday Calendar 2026 जारी। नए साल, होली, दिवाली, समर वेकेशन और क्रिसमस समेत सभी छुट्टियों की पूरी लिस्ट सामने आई। कोर्ट कब खुलेगा, कब बंद रहेगा और रजिस्ट्री के कामकाजी दिन-यहां पूरी जानकारी पढ़ें।

PREV
17
2026 में सुप्रीम कोर्ट कितने दिन करेगा काम? जानें छुट्टियों का पूरा गणित

Supreme Court Working Days Calendar 2026: सुप्रीम कोर्ट से जुड़े मामलों की तैयारी कर रहे वकीलों, याचिकाकर्ताओं और आम लोगों के लिए यह खबर बेहद अहम है। Supreme Court Holiday Calendar 2026 आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया है। नए साल से लेकर क्रिसमस और दिवाली तक, पूरे साल कोर्ट कब काम करेगा और कब पूरी तरह बंद रहेगा-इसकी पूरी जानकारी सामने आ गई है। 

27
नए साल पर कब से खुलेगा सुप्रीम कोर्ट?

सबसे पहले राहत की खबर यह है कि क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों के बाद सुप्रीम कोर्ट सोमवार, 5 जनवरी 2026 से फिर नियमित रूप से खुलेगा। वहीं, सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री शुक्रवार, 2 जनवरी 2026 को ही दोबारा खुल जाएगी।

37
2026 में सुप्रीम कोर्ट के आंशिक कामकाजी दिन कब होंगे?

हर साल की तरह 2026 में भी सुप्रीम कोर्ट में समर वेकेशन से पहले आंशिक कामकाजी दिन रखे गए हैं। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, 1 जून 2026 (सोमवार) से 13 जुलाई 2026 तक कोर्ट आंशिक रूप से काम करेगा। इस दौरान रजिस्ट्री शनिवार, रविवार और घोषित छुट्टियों को छोड़कर खुली रहेगी। खास बात यह है कि 11 जुलाई 2026 (शनिवार) को भी रजिस्ट्री खुली रहेगी।

47
होली, दिवाली और दशहरा पर सुप्रीम कोर्ट कितने दिन बंद रहेगा?

त्योहारों को लेकर भी कैलेंडर पूरी तरह साफ है-

  • होली की छुट्टियां: 2 मार्च से 7 मार्च 2026
  • दशहरा: 19 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2026
  • दिवाली: 9 नवंबर से 14 नवंबर 2026
  • क्रिसमस और नया साल: 21 दिसंबर 2026 से 1 जनवरी 2027 तक

इन दिनों में सुप्रीम कोर्ट पूरी तरह बंद रहेगा।

57
2026 में कौन-कौन सी प्रमुख एकदिवसीय छुट्टियां रहेंगी?

सुप्रीम कोर्ट हॉलिडे लिस्ट 2026 में कई अहम राष्ट्रीय और धार्मिक छुट्टियां भी शामिल हैं, जैसे-

  • गणतंत्र दिवस-26 जनवरी
  • ईद-उल-फितर- 21 मार्च
  • राम नवमी- 26 मार्च
  • गुड फ्राइडे- 3 अप्रैल
  • बुद्ध पूर्णिमा-1 मई
  • बकरीद- 27 मई
  • मुहर्रम-26 जून
  • स्वतंत्रता दिवस-15 अगस्त
  • गांधी जयंती-2 अक्टूबर

हालांकि, ईद, मुहर्रम और मिलाद-उन-नबी की तारीखें चांद दिखने पर बदल सकती हैं।

67
सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री कब बंद रहेगी?

नोटिफिकेशन के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री 25 दिसंबर 2026 से 1 जनवरी 2027 तक पूरी तरह बंद रहेगी। इसलिए फाइलिंग और अन्य जरूरी काम समय से पहले निपटा लेना बेहतर रहेगा।

77
क्यों जरूरी है सुप्रीम कोर्ट हॉलिडे कैलेंडर 2026 जानना?

अगर आप किसी केस की सुनवाई, फाइलिंग या यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो यह कैलेंडर आपके लिए बेहद काम का है। सही जानकारी होने से न सिर्फ समय बचेगा, बल्कि अनावश्यक परेशानी से भी राहत मिलेगी। Supreme Court Holiday Calendar 2026 से जुड़ी हर जरूरी अपडेट के लिए इस लिस्ट को जरूर सेव करें।

Read more Photos on

Recommended Stories