
Ranveer Allahbadia Obscene Joke: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया को गिरफ्तारी से सुरक्षा दी। उन्होंने कॉमेडियन समय रैना के 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो में गंदी बातें की थीं। इसके चलते उनके खिलाफ कई FIR दर्ज किए गए हैं। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने इस मामले में दायर याचिका पर सुनवाई की। कोर्ट ने अल्लाहबादिया को गिरफ्तार किए जाने से तत्काल राहत दी। इसके साथ ही उन्हें जमकर फटकार भी लगाई।
1-"अगर यह अश्लीलता नहीं है, तो क्या है? इस तरह के व्यवहार की निंदा की जानी चाहिए। 2 "सिर्फ इसलिए कि आप लोकप्रिय हैं, आप समाज को हल्के में नहीं ले सकते।"
3-"क्या धरती पर कोई ऐसा है जो इस भाषा को पसंद करेगा? उसके दिमाग में गंदगी भरी है। वह इसे उगल रहा है।"
4- "आपने जो शब्द कहे, उनसे माता-पिता, बेटियां और बहनें शर्मिंदा होंगी। पूरा समाज शर्मिंदा होगा। आप और आपके गुंडे इस हद तक गिर गए हैं। हम क्यों आपकी रक्षा करें?"
5- "हमारे पास एक न्यायिक प्रणाली है। यह कानून के शासन से बंधी है। अगर धमकियां दी जा रहीं हैं तो कानून अपना काम करेगा।
यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर अल्लाहबादिया को दी बड़ी राहत, नहीं होगी गिरफ्तारी
6- "समाज के मूल्य क्या हैं? ये मानदंड क्या हैं, क्या आप जानते हैं? समाज के कुछ मूल्य हैं। आपको उनका सम्मान करना चाहिए।"
7- "फ्रीडम ऑफ स्पीच का यह मतलब नहीं कि किसी को समाज के मूल्यों के खिलाफ बोलने का लाइसेंस मिल गया है।"
8-"आपने लोकप्रियता पाने के लिए ऐसे शब्द कहे। अब उसी के लिए धमकियां दी जा रही हैं।"
9- "उसे शर्म आनी चाहिए कि उसने अपने माता-पिता के साथ क्या किया।"
10- “हम हाथी दांत के टॉवर में नहीं हैं। जानते हैं कि उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई शो के कंटेंट की नकल कैसे की। ऐसे शो में चेतावनियां होती हैं।”
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.