
नई दिल्ली. कोर्ट को गुमराह करने के एक मामले में विजय माल्या को सजा सुनाई गई है। कोर्ट को झूठी जानकारी देकर गुमराह करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने दोषी माना है। सुप्रीम कोर्ट ने माल्या को 4 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। साथ ही 2 हजार रुपए का जुर्माना किया गया है। इसके अलावा डिएगो डील के ट्रांसफर किए गए 40 मिलियन डॉलर 4 हफ्ते में चुकाने के लिए भी कहा गया है। माल्या को 2017 में ही सुप्रीम कोर्ट ने पैसों के लेन-देन की झूठी जानकारी देने के लिए अपनी अवमानना का दोषी करार दिया था। इस मामले में 11 जुलाई, 2022 को सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें सजा सुनाई है। माल्या ने अपनी प्रॉपर्टी की सही डिटेल्स नहीं दी थी। माल्या भारत में वांछित है। माल्या पर अब बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइंस को दिए गए कर्ज से जुड़े 9,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप हैं।
माल्या पर गई बैंकों का 9000 करोड़ बकाया
फरवरी 2019 में यूके सरकार द्वारा भारत को प्रत्यर्पण(Vijay Mallya's extradition) का आदेश दिए जाने के बाद से विजय माल्या की मुश्किलें बढ़ती जा रह हैं। माल्या पर विभिन्न बैंकों का 9,000 करोड़ रुपए बकाया है। 14 जुलाई, 2017 को दिए गए एक फैसले के अनुसार, माल्या को बार-बार निर्देशों के बावजूद बैंकों को 9,000 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं करने के लिए अवमानना का दोषी पाया गया था। उन पर अपनी संपत्ति का सही खुलासा नहीं करने और वसूली की कार्रवाई में बाधा पैदा करने के गुपपुच तरीके से अपनी प्रॉपर्टी को यहां-वहां करने का भी आरोप लगा था।
हाल में क्रिकेटर क्रिस गेल के संग दिखने पर हुए थे माल्या ट्रोल
यह मामला जून, 2022 को है, जब क्रिकेटर क्रिस गेल (Chris Gayle) विजय माल्या (Vijay Mallya) से मिले थे। माल्या ने ट्विटर अकाउंट पर क्रिस गेल के साथ अपनी फोटो शेयर की थी। जिसके बाद यूजर्स ने दोनों को खूब ट्रोल किया था। विजय माल्या एक समय आरसीबी के साथ जुड़े रहे हैं, तब क्रिस गेल टीम का हिस्सा थे। माल्या ने 22 जून को तस्वीर शेयर करके लिखा था- मेरे अच्छे दोस्त क्रिस्टोफर हेनरी गेल से मिलकर बहुत अच्छा लगा, यूनिवर्स बॉस। क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर
यह भी पढ़ें
Sri Lanka Crisis: 2 देश, 2 राष्ट्रपति भवन, 2 तख्तापलट, ढूंढ़िये क्या है इनमें चौंकाने वाला अंतर?
1993 मुंबई ब्लास्ट के आरोपी अबू सलेम की सजा पर फैसला 11 july को, 257 लोगों की मौत का है गुनहगार
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.