वंदे भारत एक्सप्रेस की पहली महिला लोको पायलट बनीं सुरेखा यादव, PM मोदी ने तारीफ में कहीं ये बातें

Published : Mar 15, 2023, 10:12 PM ISTUpdated : Mar 15, 2023, 10:19 PM IST
Sulekha Yadav

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वंदे भारत एक्सप्रेस की पहली महिला लोको पायलट बनने पर सुरेखा यादव की तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह नए भारत की नारीशक्ति का आत्मविश्वास है। 

नई दिल्ली। सुरेखा यादव वंदे भारत एक्सप्रेस की पहली महिला लोको पायलट बनीं हैं। केंद्रीय रेल, कोयला और खान राज्य मंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे ने सुरेखा यादव की दो तस्वीरें ट्विटर पर शेयर कीं। इसके साथ ही उन्होंने ट्वीट किया, "सशक्त महिला, सशक्त राष्ट्र! श्रीमती सुरेखा यादव-वंदे भारत एक्सप्रेस की पहली महिला लोको पायलट।"

इस ट्वीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने विचार व्यक्त किए और सुरेखा यादव की तारीफ की। उन्होंने ट्वीट किया, "यह नए भारत की नारीशक्ति का आत्मविश्वास है! जीवन के हर क्षेत्र में आज महिलाएं जिन उपलब्धियों को अपने नाम दर्ज करा रही हैं, वो अमृतकाल में देश के संकल्पों के साकार होने का विश्वास दिलाती हैं।

 

 

पीएम आयुष्मान भारत योजना के प्रभाव के बारे में इंदौर के सांसद शंकर लालवानी के एक ट्वीट का जवाब देते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह एक उदाहरण है कि कैसे यह योजना गरीबों के जीवन को बचा रही है।

 

 

 स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के एक ट्वीट को टैग करते हुए नरेंद्र मोदी ने दिल्ली एम्स के डॉक्टरों की एक टीम को 90 सेकंड में एक भ्रूण के अंगूर के आकार के दिल की सफल दुर्लभ प्रक्रिया करने के लिए बधाई दी। पीएम ने कहा कि भारत को अपने डॉक्टरों की निपुणता पर गर्व है।

 

 

यह भी पढ़ें- हथियार लहराते हुए वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करना महिला को पड़ा महंगा, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

यह भी पढ़ें- भारत में तेजी से फैल रहा H3N2 वायरस का संक्रमण, इस केंद्र शासित प्रदेश में स्कूलों पर लगे ताले

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?