सुशांत सिंह केस: कोर्ट ने रिया के भाई शौविक और मिरांडा को 9 सितंबर तक एनसीबी कस्टडी में भेजा

एनसीबी ने शुक्रवार देर रात रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक, सुशांत के मैनेजर सैमुअल मिरांडा को गिरफ्तार किया। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को 9 सितंबर तक एनसीबी की कस्टडी में भेज दिया है। 

Asianet News Hindi | Published : Sep 5, 2020 6:37 AM IST / Updated: Sep 05 2020, 07:57 PM IST

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में आज जांच का 16वां दिन है। जांच एजेंसी शनिवार को सुशांत के घर पहुंची। यहां एक्टर की बहन भी मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि सीबीआई की टीम मौत का सीन रिक्रिएट कर सकती है। उधर इस मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की कार्रवाई भी जारी है।

एनसीबी ने शुक्रवार देर रात रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक, सुशांत के मैनेजर सैमुअल मिरांडा को गिरफ्तार किया। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को 9 सितंबर तक एनसीबी की कस्टडी में भेज दिया है। वहीं, मुंबई के लोकमान्य तिलक हॉस्पिटल में शौविक, मिरांडा और इस मामले में गिरफ्तार हुए कैजान इब्राहीम और जैद का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है। उधर, सभी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। 

रिया भी हो सकती हैं गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि आज एनसीबी रिया को पूछताछ के लिए बुलाकर समन भेज सकती है। माना जा रहा है कि इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस के आधार पर रिया की गिरफ्तारी लगभग तय मानी जा रही है। क्यों कि रिया ने कई बार ड्रग्स खरीदी थी। 

साबित हुआ कि पुलिस कुछ छिपा रही थी- विकास सिंह
उधर, सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने कहा,  गिरफ्तारियों से यह साबित होता है कि मुंबई पुलिस कुछ छुपा रही है। उन्होंने कहा, मैं बस इतना कह सकता हूं कि यह तो बस शुरुआत है। अंदाजा लगाइए कि मुंबई पुलिस सबसे क्या छुपा रही है।

14 जून को हुई थी सुशांत सिंह मौत
14 जून को सुशांत सिंह का शव उनके अपार्टमेंट में मिला था। मुंबई पुलिस ने इसे आत्महत्या करार दिया था। हालांकि, सुशांत के करीबी और परिजन इसे हत्या बता रहे हैं। इसी को लेकर सुशांत के पिता ने रिया समेत 6 लोगों के खिलाफ पटना में मामला दर्ज कराया था। इसी शिकायत के आधार पर उन्होंने सीबीआई जांच की मांग की थी। इसके अलावा सुशांत की मौत में आर्थिक पहलू की जांच कर रही ईडी भी रिया से दो बार पूछताछ कर चुकी है।

सुशांत सिंह राजपूत केस में हुआ बड़ा खुलासा, देखें वीडियो 

"

Share this article
click me!