सुशांत केस: NCB ने 3 दिन की पूछताछ के बाद रिया को गिरफ्तार किया, वीडियो कॉन्फेंसिंग के जरिए होंगी पेश

Published : Sep 08, 2020, 09:00 AM ISTUpdated : Sep 08, 2020, 05:06 PM IST
सुशांत केस:  NCB ने 3 दिन की पूछताछ के बाद रिया को गिरफ्तार किया, वीडियो कॉन्फेंसिंग के जरिए होंगी पेश

सार

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स एंगल पर जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया। थोड़ी देर में रिया का मेडिकल चेकअप कराया जाएगा। सुशांत सिंह की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को एनसीबी ने लगातार तीसरे दिन पूछताछ के लिए बुलाया गया था। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स एंगल पर जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया। एनसीबी के डिप्टी डायरेक्टर केपीएस मल्होत्रा ने यह जानकारी दी। रिया का साइन अस्पताल में मेडिकल चेकअप कराया जा रहा है। उन्हें शाम 7.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया जाएगा। सुशांत सिंह की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को एनसीबी ने लगातार तीसरे दिन पूछताछ के लिए बुलाया गया था। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। रिया से सोमवार को 8 घंटे और रविवार को 6 घंटे सवाल जवाब किए गए थे। 

इससे पहले सोमवार को रिया एनसीबी के दफ्तर पहुंचीं। यहां एनसीबी ने उनसे उनके भाई शौविक चक्रवर्ती और सुशांत के मैनेजर सैमुअल मिरांडा के सामने बैठाकर पूछताछ की गई। हालांकि, रिया ने ड्रग्स लेने के आरोपों को नकार दिया। हालांकि, उन्होंने यह कहा कि वे ड्रिंक और स्मोकिंग करती हैं। 

बांद्रा पुलिस स्टेशन रिया का दूसरा घर'
सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने कहा, बांद्रा पुलिस स्टेशन रिया का दूसरा घर प्रतीत होता है क्योंकि वह सभी प्रकार की छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर पुलिस स्टेशन में भाग जाती हैं। 
 
सुशांत की बहन के खिलाफ मामला दर्ज
इससे पहले रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह बहन प्रियंका सिंह, दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टर तरुण कुमार समेत कुछ अन्य लोगों के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। रिया की शिकायत पर बांद्रा पुलिस स्टेशन में सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने, धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश रचने का केस दर्ज किया गया है। हालांकि, यह केस अब सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया है। 

6 लोग हुए गिरफ्तार
इस मामले में अब तक सुशांत के हेल्पर दीपेश सावंत, अब्दुल बासित, जैद विलात्रा, शौविक चक्रवर्ती (रिया के भाई), सैमुअल मिरांडा और अब्बास लखानी की गिरफ्तारी हो चुकी है। इन्हें कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने शौविक चक्रवर्ती को 9 सितंबर तक एनसीबी की रिमांड पर भेज दिया है। उनके अलावा सुशांत के मैनेजर सैमुअल मिरांडा को भी 4 दिन की रिमांड पर भेजा है। जबकि इस मामले में कैजान इब्राहिम को जमानत मिल गई।

14 जून को हुई थी सुशांत सिंह मौत
14 जून को सुशांत सिंह का शव उनके अपार्टमेंट में मिला था। मुंबई पुलिस ने इसे आत्महत्या करार दिया था। हालांकि, सुशांत के करीबी और परिजन इसे हत्या बता रहे हैं। इसी को लेकर सुशांत के पिता ने रिया समेत 6 लोगों के खिलाफ पटना में मामला दर्ज कराया था। इसी शिकायत के आधार पर उन्होंने सीबीआई जांच की मांग की थी। इसके अलावा सुशांत की मौत में आर्थिक पहलू की जांच कर रही ईडी भी रिया से दो बार पूछताछ कर चुकी है। अब इस मामले में एनसीबी ड्रग्स एंगल की जांच कर रही है।

84 दिन बाद गिरफ्तार हुईं रिया, NCB के सामने टूट गई रिया की हिम्मत 

"

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Terror Module: भारत को दहलाने की साजिश रच रहे थे आतंकी, इन 2 राज्यों से 8 संदिग्ध गिरफ्तार
हथियार, ठिकाने और प्रोपेगैंडा: बांग्लादेश हैंडलर्स ने भारत पर हमले का कैसे बनाए प्लान?