इंदौर सबसे स्वच्छ तो ये हैं देश के सबसे गंदे 10 शहर, नाम जानकर नहीं होगा विश्वास

Published : Aug 21, 2020, 08:21 AM ISTUpdated : Aug 21, 2020, 08:30 AM IST
इंदौर सबसे स्वच्छ तो ये हैं देश के सबसे गंदे 10 शहर, नाम जानकर नहीं होगा विश्वास

सार

केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने स्वच्छता सिटी सर्वे की रिपोर्ट जारी कर दी। इंदौर ने इस साल भी स्वच्छता सिटी सर्वे में बाजी मार ली है। इंदौर लगातार चौथे साल देश का सबसे स्वच्छ शहर बना है। वहीं, इस लिस्ट में और शहरों की बात करें तो सबसे गंदा शहर बिहार की राजधानी पटना साबित हुआ है। 

नई दिल्ली. केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने स्वच्छता सिटी सर्वे की रिपोर्ट जारी कर दी। इंदौर ने इस साल भी स्वच्छता सिटी सर्वे में बाजी मार ली है। इंदौर लगातार चौथे साल देश का सबसे स्वच्छ शहर बना है। वहीं, इस लिस्ट में और शहरों की बात करें तो सबसे गंदा शहर बिहार की राजधानी पटना साबित हुआ है। पटना इस लिस्ट में सबसे आखिरी यानी 47वें नंबर पर है। 

इस सर्वे में पटना का स्कोर 1552.11 है। वहीं, पूर्वी दिल्ली पटना से थोड़ा ऊपर है, जिसका स्कोर 1962.31 है। वहीं, इंदौर का स्कोर 5647.56 है। 


देश में सबसे गंदे शहर (10 लाख से ज्यादा आबादी)

1- पटना (बिहार)
2- पूर्वी दिल्ली 
3- चेन्नै (तमिलनाडु)
4- कोटा (राजस्थान)
5- उत्तरी दिल्ली

10 लाख से कम आबादी वाले 5 सबसे गंदे शहर

1- गया (बिहार)
2- बक्सर (बिहार)
3- अबोहर (पंजाब)
4- भागलपुर (बिहार)
5- परसा बाजार (बिहार)

10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों का हुआ सर्वे
केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने यह सर्वे उन 47 शहरों में किया, जिनकी आबादी 10 लाख से ऊपर है। इंदौर के बाद दूसरे नंबर पर गुजरात का सूरत और तीसरे नंबर पर नवी मुंबई है। 

वाराणसी गंगा के किनारे बसा सबसे साफ शहर
केंद्रीय हरदीप पुरी ने बताया, गुजरात का औद्योगिक शहर सूरत दूसरे और नवी मुंबई तीसरे स्थान पर है। वहीं, वाराणसी गंगा के किनारे बसा सबसे साफ शहर है। वाराणसी से पीएम मोदी सांसद हैं।  

सीएम शिवराज ने शहरवासियों को दी बधाई
स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में मध्यप्रदेश के इंदौर को चौथी बार देश के सबसे स्वच्छ शहर का खिताब मिलने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहरवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा-इंदौर को देश का सबसे स्वच्छ शहर का सम्मान प्राप्त करने के लिए बहुत-बहुत बधाई। प्रधानमंत्री मोदी जी और केन्द्रीय मंत्री हरदीप जी जी के स्वच्छता के संकल्प को पूरा करने के लिए हम सब मध्यप्रदेशवासी संकल्पित हैं। शुभेच्छाओं के लिए आभार!  

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Silver Price Shock: चांदी 5 हजार सस्ती, जानिए आज का सिल्वर रेट, शहरवार भाव और आगे का खतरनाक संकेत
Social Media AI Trend: ChatGPT का AI कैरिकेचर ट्रेंड क्यों मचा रहा इंटरनेट पर हलचल?