तमिलनाडु: पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 9 लोगों की मौत, कई घायल, गिर गए चार घर

Published : Feb 17, 2024, 03:47 PM ISTUpdated : Feb 17, 2024, 07:17 PM IST
firecracker factory blast

सार

तमिलनाडु के विरुधुनगर में एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका होने से 9 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। धमाका इतना तेज था कि फैक्ट्री के साथ ही उसके पास मौजूद चार अन्य घर भी गिर गए।

चेन्नई। तमिलनाडु के विरुधुनगर जिला में शनिवार को एक पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके के चलते 9 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। धमाका इतना तेज था कि फैक्ट्री के साथ ही उसके पास मौजूद चार घर गिर गए। हादसे में मारे गए लोगों के शव मलबे में दबे मिले।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार धमाका इतना तेज था कि कई किलोमीटर दूर तक सुना गया। फैक्ट्री और उसके पास के चार घर विस्फोट के चलते तबाह हो गए हैं। पटाखे की जिस फैक्ट्री में धमाका हुआ उसके मालिक का नाम विजय है। फैक्ट्री वेम्बकोट्टई इलाके में स्थित थी। पटाखा फैक्ट्री में धमाके के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके साथ ही अग्निशमन दल के जवानों को भी बुलाया गया। पुलिस और अग्निशमन दल के जवानों ने घायलों को पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया। उनका इलाज चल रहा है।

सात लोगों की घटना स्थल पर हुई मौत

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सात लोगों की मौत घटनास्थल पर हुई थी। वहीं, दो लोगों की मौत इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाए जाने के दौरान हुई। प्राथमिक जांच से पता चला है कि हादसा फैक्ट्री के केमिकल मिलाने वाले कमरे में हुआ था। केमिकल रूम में लगी आग तेजी से फैली, जिससे फैक्ट्री में रखे अन्य पटाखों में भी विस्फोट हो गया। इस मामले में आगे की जांच चल रही है। पिछले साल की शुरुआत में तमिलनाडु के कृष्णागिरी में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ था। इसके चलते तीन महिलाओं सहित आठ लोगों की मौत हुई थी और कई अन्य घायल हो गए थे।

 

 

यह भी पढ़ें- दिल्ली शराब घोटाले मामले में कोर्ट के सामने VC के जरिए पेश हुए केजरीवाल, ED के 6वें समन पर बोले- 'अगली तारीख पर आऊंगा'

पीएम ने की मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए देने की घोषणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए की मदद देने की घोषणा की है। PMO द्वारा एक्स पर पोस्ट किया गया, "मुझे विरुधुनगर जिले में पटाखा फैक्ट्री में दुर्घटना के बारे में पता चला। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं उन लोगों के प्रियजनों के साथ हैं जिनका दुखद निधन हो गया है। घायल हुए लोगों के जल्द पूरी तरह ठीक होने की कामना करता हूं। प्रत्येक मृतक के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50 हजार रुपए की मदद दी जाएगी।"

यह भी पढ़ें- इसरो ने लॉन्च किया INSAT-3DS सैटेलाइट, जानें 'नॉटी बॉय' के बारे में, करेगा क्या काम?

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

2 बच्चों संग रेलवे ट्रैक पर कटी महिला, सुसाइड नोट-पड़ोसियों के बयान सुन पुलिस के हाथ-पांव फूले
Amit Shah vs Rahul Gandhi : सुनो न सुनो... ऐसा क्या बोले राहुल गांधी जो खड़े हो गए अमित शाह