तमिलनाडु के कृष्णागिरी में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट-8 लोगों की मौत, ढह गया पास में मौजूद होटल

Published : Jul 29, 2023, 03:01 PM ISTUpdated : Jul 29, 2023, 05:03 PM IST
Blast in factory

सार

तमिलनाडु के कृष्णागिरी में पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके से 8 लोगों की मौत हो गई। 12 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनका इलाज चल रहा है। धमाके की चपेट में आकर आसपास के कई और घर गिर गए।

कृष्णागिरी। तमिलनाडु के कृष्णागिरी में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में आठ लोगों की मौत हो गई। धमाका इतना ताकतवर था कि फैक्ट्री के साथ ही आसपास की अन्य इमारतें भी गिर गईं। धमाके की चपेट में आकर 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

विस्फोट शनिवार सुबह हुआ, जिससे फैक्ट्री के पास स्थित एक होटल की बिल्डिंग ढह गई। इसके साथ ही चार और घरों को नुकसान हुआ है। मलबे में काफी लोग फंस गए थे। स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। स्थानीय पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गंभीर रूप से घायल 12 लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

पूरी तरह से ढह गई होटल की बिल्डिंग
विस्फोट की सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। इसके बाद आग बुझाने और अंदर फंसे लोगों को बचाने का अभियान तेज हुआ। जिले के डीएम ने बताया कि होटल की बिल्डिंग पूरी तरह से ढह गई है। आसपास के तीन-चार घरों को नुकसान हुआ है। राहत और बचाव अभियान जारी है। अभी कुछ और लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है। पता लगाया जा रहा है कि धमाके की वजह क्या थी।

शव मलबे मिले कई शव

मलबा हटाने के लिए जेसीबी की मदद ली जा रही है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती है। स्थानीय लोग भी बचाव अभियान में मदद कर रहे हैं। धमाके के बाद मौके पर भयावह दृश्य दिखे। कई शव मलबे में दबे हुए थे। कुछ शव तो ऐसे थे जिनका कुछ हिस्सा बाहर दिखाई दे रहा था और बाकी मलबे के नीचे था। जेसीबी की मदद से शवों के आसपास के मलबे को हटाया गया। इसके बाद बचाव कर्मियों ने शव को बाहर निकाला।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके
नोएडा की डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने श्रीलंका में जीता एशिया आइकॉन अवॉर्ड, हिंदी साहित्य को मिली ग्लोबल पहचान