तमिलनाडु: बाढ़ में फंसे हैं 20 हजार लोग, बचाव अभियान में जुटी सेना, हेलीकॉप्टर से गिराया जा रहा खाना

Published : Dec 20, 2023, 10:15 AM ISTUpdated : Dec 20, 2023, 10:17 AM IST
Tamil Nadu Floods

सार

दक्षिणी तमिलनाडु में बाढ़ (Tamil Nadu Floods) में 20 हजार लोग फंसे हुए हैं। बचाव अभियान में सेना भी शामिल हो गई है। हेलीकॉप्टर की मदद से बाढ़ पीड़ितों के बीच भोजन गिराया जा रहा है।

चेन्नई। दक्षिणी तमिलनाडु में भारी बारिश के चलते बाढ़ (Tamil Nadu Floods) आ गई है। नदियां उफना गईं हैं। सड़कें जलमग्न हो गईं हैं। लोगों के घर पानी में डूब गए हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोग घर की छत पर शरण लिए हुए हैं। करीब 20 हजार लोग बाढ़ में फंसे हुए हैं। उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए NDRF और SDRF के जवान तैनात हैं। इस बीच सेना भी बचाव अभियान में शामिल हो गई है। हेलीकॉप्टर की मदद से बाढ़ प्रभावित इलाकों में खाना गिराया जा रहा है।

भारी बारिश के चलते ताम्रबारानी नदी उफान पर है। नदी में 1.2 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया है, जिसके चलते स्थिति और गंभीर हो गई है। श्रीवैकुंटम सबसे अधिक बाढ़ प्रभावित है। यहां कई इलाके पानी में डूब गए हैं। दुर्गम इलाकों में फंसे लोगों को सेना और NDRF की टीमें निकाल रही हैं। हेलीकॉप्टर की मदद से बाढ़ पीड़ितों तक भोजन और राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है।

Mi-17 हेलीकॉप्टर से गिराया जा रहा खाना

भारतीय वायु सेना के दक्षिणी एयर कमान ने जानकारी दी है कि तमिलनाडु में बाढ़ राहत के लिए वायुसेना के Mi-17 V5 और ALH हेलीकॉप्टर को लगाया गया है। इन हेलीकॉप्टरों ने 20 घंटे से अधिक उड़ान भरी। 10 टन से अधिक राहत सामग्री गिराई गई। महिलाओं और बच्चों समेत बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला गया। तमिलनाडु में बाढ़ के चलते 10 लोगों की मौत हुई है। बाढ़ प्रभावित तीन जिलों में स्कूल-कॉलेजों को बंद कर दिया गया है। 

यह भी पढ़ें- तमिलनाडु में भारी बारिश ने मचाई तबाही, 10 लोगों की मौत, स्कूल-कॉलेज, कई जिलों में आई बाढ़

रेलवे स्टेशन पर फंसे 800 यात्रियों को बचाया गया

दक्षिणी तमिलनाडु में थूथुकुडी के पास स्थित श्रीवैकुंटम रेलवे स्टेशन बाढ़ की चपेट में है। यहां रविवार से करीब 809 यात्री फंसे हुए थे। इन यात्रियों में से 300 को सोमवार को बचाया गया। इन्हें पास के एक स्कूल में ठहराया गया। बाकी 509 यात्रियों को मंगलवार को बचाया गया।

यह भी पढ़ें- तमिलनाडु: रातभर भारी बारिश, स्कूल बंद-कई ट्रेनें रद्द, 4 जिलों में रेड अलर्ट

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सीमा पार से फिर साजिश? जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ के बाद LoC पर हाई अलर्ट
ISRO: क्या है 'अन्वेषा' जिसके लॉन्च होते ही आएगी आतंकियों की शामत, क्यों है खास