तेलंगाना मुठभेड़: 7 माओवादी ढेर, टॉप कमांडर भी शामिल!

Published : Dec 01, 2024, 11:42 AM ISTUpdated : Dec 01, 2024, 12:37 PM IST
Maoists Thumb

सार

तेलंगाना के मुलुगु ज़िले में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में 7 माओवादी मारे गए। इनमें टॉप कमांडर भद्रू भी शामिल है। पुलिस ने हथियार और विस्फोटक बरामद किए हैं।

हैदराबाद. तेलंगाना के मुलुगु जिले में रविवार सुबह पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ में टॉप कमांडर समेत 7 माओवादी मारे गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 5:30 बजे चलपका के जंगलों में माओवादियों और माओवाद विरोधी ग्रेहाउंड बल के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी। ग्रेहाउंड ने तलाशी अभियान के दौरान माओवादियों के समूह को देखा और उन्हें आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया। माओवादियों ने गोली चलाई तो पुलिस बल द्वारा भी फायरिंग की गई।

मारे गए माओवादियों में 35 साल का भद्रू उर्फ ​​कुरसम मंगू उर्फ ​​पपन्ना शामिल है। वह सीपीआई (माओवादी) के येल्लांडु-नरसंपेट क्षेत्र समिति का कमांडर है। मारे गए 6 अन्य माओवादियों की पहचान 43 साल के एगोलापु मल्लैया, 22 साल के मुसाकी देवल, 23 साल के मुसाकी जमुना, 25 साल के जय सिंह, 22 साल के किशोर और 23 साल के कामेश के रूप में हुई है। इन सभी का नेतृत्व भद्रू कर रहा था। पुलिस ने माओवादियों के पास से 2 AK-47, G3 और इंसास राइफल समेत अन्य हथियार और विस्फोटक बरामद किए हैं।

पुलिस मुखबिर के शक में माओवादियों ने की थी दो लोगों की हत्या

बता दें कि एक सप्ताह पहले इसी इलाके में पुलिस मुखबिर होने के संदेह में दो आदिवासियों की हत्या की गई थी। दोनों की पहचान पेरूरू ग्राम पंचायत के सचिव उइका रमेश और उइका अर्जुन के रूप में हुई थी। माओवादियों ने उनके शवों के साथ एक नोट छोड़ा था। इसमें दावा किया गया था कि वे जानकारी जुटकर पुलिस को दे रहे थे। इसके बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

पायलट को मारने पर उतारू हुए यात्री, इंडिगो की किस फ्लाइट में और क्यों मचा हंगामा
कौन हैं NIA के नये मुखिया राकेश अग्रवाल? जानिए इनका पूरा ट्रैक रिकॉर्ड