Video: दिल्ली में पदयात्रा कर रहे अरविंद केजरीवाल पर एक शख्स ने फेंकी लिक्विड

Published : Nov 30, 2024, 06:31 PM ISTUpdated : Nov 30, 2024, 07:17 PM IST
Arvind Kejriwal

सार

दिल्ली में पदयात्रा के दौरान अरविंद केजरीवाल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने तरल पदार्थ फेंका। सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर को पकड़ लिया, AAP ने BJP पर साजिश का आरोप लगाया, जबकि BJP ने इसे चुनावी स्टंट बताया।

Arvind Kejriwal Padyatra: दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की पदयात्रा के दौरान एक व्यक्ति ने हमला करने की कोशिश की है। केजरीवाल पर एक व्यक्ति ने लिक्विड पदार्थ फेंक दिया। हालांकि, सिक्योरिटी ने आरोपी को पकड़ लिया। कुछ कार्यकर्ताओं ने उसकी पिटाई भी कर दी। केजरीवाल पर किस तरह की लिक्विड फेंकी गई है इसका पता नहीं चल पाया है। सामने आए फोटोज में उनके नीले स्वेटर और स्कार्फ पर दाग दिखाई दे रहे हैं। पुलिस के अनुसार, पूर्व सीएम पर लिक्विड फेंकने वाले व्यक्त का नाम अशोक झा है। उसे हिरासत में लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में समर्थकों के बीच में पहुंचकर आरोपी ने यह काम किया।

 

 

आप ने लगाया बीजेपी पर साजिश रचने का आरोप

आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अरविंद केजरीवाल पर हमले के पीछे बीजेपी का हाथ है। भारद्वाज ने कहा: दिल्ली में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गई है और केंद्र सरकार तथा गृह मंत्री कुछ नहीं कर रहे हैं। पार्टी के आधिकारिक एक्स हैंडल पर भी इस घटना का जिक्र करते हुए बीजेपी व केंद्र सरकार को कानून-व्यवस्था ध्वस्त होने का जिम्मेदार ठहराया गया है। आप ने लिखा: दिल्ली में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ रही है। अगर देश की राजधानी में एक पूर्व मुख्यमंत्री सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी का क्या होगा? भाजपा के नेतृत्व वाले केंद्रीय शासन में दिल्ली की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है।

 

 

बीजेपी ने बताया चुनावी स्टंट

उधर, आम आदमी पार्टी के आरोपों को बीजेपी ने खारिज कर दिया है। बीजेपी प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि केजरीवाल अगले साल की शुरुआत में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अपनी पुरानी चाल चल रहे हैं। उनकी हर राजनीतिक रणनीति विफल हो गई है। अब वह अपनी पुरानी चालें चलेंगे, जिसमें उन्हें थप्पड़ मारे जाते हैं और उन पर स्याही फेंकी जाती है। आज भी ऐसा ही हुआ। अरविंद केजरीवाल को खुद को बताना चाहिए कि उन्होंने आज कौन सा नया खेल शुरू किया है। हम दिल्ली पुलिस से संदिग्ध से पूछताछ करने और सच्चाई का पता लगाने का अनुरोध करते हैं। भाजपा ने कभी भी राजनीतिक अभियानों में धमकी या हिंसा का रास्ता नहीं अपनाया है।

यह भी पढ़ें:

सम्भल मस्जिद सर्वे: सियासी घमासान, सपा नेताओं की एंट्री बैन

PREV

Recommended Stories

7 दिसंबर 2025 की 8 तस्वीरों में देखें भारत की राजनीति में कहां क्या हुआ?
Goa Restaurant Fire: रेस्क्यू ऑपरेशन की 10 तस्वीरें देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे