
हैदराबाद। तेलंगाना में एक वहशी दरिंदे ने छह साल की बच्ची के साथ रेप किया और फिर उसकी हत्या कर दी। घटना गुरुवार रात की है। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सोमवार को सामने आया। वीडियो में आरोपी बच्ची को ले जाता दिख रहा है।
रात में आरोपी बच्ची को गोद में उठाकर ले जाता है। घटना पेद्दापल्ली जिले की है। वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इसमें देखा जा सकता है कि आरोपी बच्ची को चावल मिल में ले जाता है। चावल मिल के परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे दिख रहा है कि आरोपी नींद में सोई लड़की को बिल्डिंग के अंदर ले जाता है।
मध्य प्रदेश के बलराम के रूप में हुई आरोपी की पहचान
आरोपी बच्ची को चावल मिल में ले जाता है और वहीं उसके साथ रेप करता है। बाद में वह बच्ची की हत्या कर देता है। आरोपी चावल मिल में मजदूरी था। उसकी पहचान 35 साल के बलराम के रूप में हुई है। वह मूल रूप से मध्य प्रदेश का रहने वाला है। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने POCSO Act के तहत केस दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें- कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा CID के सामने होंगे पेश, POCSO मामले में होगी पूछताछ
पुलिस ने बताया कि यह वीभत्स घटना गुरुवार तड़के सुल्तानाबाद स्थित चावल मिल परिसर में स्थित एक शिविर में घटी। चावल मिल परिसर में स्थित एक कैम्प में बच्ची अपनी मां के साथ सो रही थी। इसी दौरान बलराम बच्ची को उठाकर ले जाता है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
यह भी पढ़ें- कंचनजंगा एक्सप्रेस हादसा: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बाइक पर बैठकर पहुंचे दुर्घटनास्थल पर, राहत कार्यों का लिया जायजा
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.