सुप्रीम कोर्ट में दिखाई जाएगी 'लापता लेडीज', आमिर संग कई जज देखेंगे मूवी

Published : Aug 09, 2024, 10:15 AM IST
Laapataa Ladies Surpass Ranbir Kapoor Animal

सार

आमिर खान निर्मित फिल्म ‘लापता लेडीज’ आज सुप्रीम कोर्ट में दिखाई जाएगी। आमिर समेत कई न्यायधीश परिवार समेत फिल्म देखने के लिए आएंगे। 

नेशनल न्यूज। आमिर खान निर्मित फिल्म ‘लापता लेडीज’ को सुप्रीम कोर्ट की ओर से न्यायाधीशों, उनके परिवारों और रजिस्ट्री के अधिकारियों के लिए शुक्रवार को प्रदर्शित किया जाएगा। लैंगिक समानता के मुद्दे पर बनी इस फिल्म को क्रिटिक्स ने काफी सराहा है। सर्वोच्च न्यायालय में फिल्म के प्रदर्शन के दौरान अभिनेता और प्रोड्यूसर आमिर खान और डायरेक्टर किरण राव भी मौजूद रहेंगी।

सुप्रीम कोर्ट के 75वें वर्ष फिल्म का प्रदर्शन
आज यानी 9 अगस्त को भारत के सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के स्थापना दिवस के अवसर पर तमाम कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस कार्यक्रमों में आमिर खान निर्मित फिल्म लापता लेडीज को भी प्रदर्शित किए जाने का शेड्यूल तय किया गया है। कोर्ट के प्रशासनिक भवन परिसर के ऑडिटोरियम में फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा।

पढ़ें क्या 15 साल की उम्र में मुस्लिम लड़की का निकाह जायज, सुप्रीम कोर्ट करेगा विचार

सीजेआई भी आएंगे, शाम 4.15 का रहेगा शो
सुप्रीम कोर्ट के कार्यक्रम के मुताबिक भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ भी फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान मौजूद रहेंगे। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट के तमाम न्यायाधीश अपनी पत्नी व बच्चों के साथ मूवी देखने के लिए पहुंचेंगे। फिल्म शाम 4.15 बजे से 6.20 बजे तक दिखाई जाएगी। फिल्म ने ओटीटी और सिनेमा हॉल में भी काफी तारीफ बटोरी हैं। फिल्म के कलाकारों के अभिनय को भी क्रिटिक्स ने काफी सराहा है।  

लापता लेडीज फिल्म का टॉपिक पसंद आया
फिल्म लापता लेडीज की कहानी क्रिटिक्स को पसंद आ गई। देश में शिक्षा के प्रचार प्रसार के बाद भी महिलाओं को पुरुष प्रधान देश में अपनी मर्जी से जिंदगी जीने का हक किस हद तक मिल रहा है, इसे दिखाया गया है। फिल्म में सांसद और अभिनेता रवि किशन की थानेदार की भूमिका ने दर्शकों और क्रिटिक्स को काफी प्रभावित किया है। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?