श्रद्धा के कातिल की तरह, ये हैं क्रूर हत्याओं वाले 6 सबसे खतरनाक TV शोज, कत्ल के तरीके देख कांप जाएगी रूह

दिल्ली में श्रद्धा की हत्या करने से पहले आफताब ने अमेरिकी क्राइम ड्रामा सीरिज 'डेक्स्टर' देखी थी और यहीं से उसे लाश को ठिकाने लगाने का आइडिया आया। बता दें कि अब तक ऐसी कई खतरनाक वेब सीरिज बन चुकी हैं, जिनमें असली सीरियल किलर की कहानियां दिखाई गई हैं। आइए जानते हैं क्रूर हत्याएं करने वाले कुछ ऐसे ही सीरियल किलर की कहानी वाली वेब सीरिज के बारे में।

Ganesh Mishra | / Updated: Nov 18 2022, 08:30 AM IST

Shraddha Murder Case: दिल्ली का श्रद्धा मर्डर केस इन दिनों खूब चर्चा में है। दरअसल, 28 साल के आफताब अमीन ने अपनी 26 साल की लिव-इन पार्टनर श्रद्धा का न सिर्फ बड़ी ही बेरहमी से कत्ल किया, बल्कि हत्या के बाद उसके 35 टुकड़े कर उन्हें जंगल में फेंक दिया। आफताब ने इस कत्ल को इतनी सफाई से अंजाम दिया, जैसे वो कोई सीरियल किलर हो। बता दें कि श्रद्धा की हत्या करने से पहले आफताब ने अमेरिकी क्राइम ड्रामा सीरिज 'डेक्स्टर' देखी थी और यहीं से उसे लाश को ठिकाने लगाने का आइडिया आया। वैसे, अब तक ऐसी कई खतरनाक वेब सीरिज बन चुकी हैं, जिनमें असली सीरियल किलर की कहानियां दिखाई गई हैं। आइए जानते हैं क्रूर सीरियल किलर वाले कुछ ऐसे ही खतरनाक सीरिज के बारे में।  

1- डेक्स्टर (Dexter)   
डेक्स्टर (Dexter) एक मशहूर अमेरिकन क्राइम ड्रामा सीरिज है। इसमें शो का लीड किरदार डेक्सटर मॉर्गन एक काल्पनिक जांच एजेंसी, में फॉरेंसिक टेक्नीशियन है। दिन के उजाले में वो अपने डिपार्टमेंट के लिए काम करता है, लेकिन रात के अंधेरे में वो एक खूंखार सीरियल किलर बन जाता है। रात के अंधेरे में डेक्सटर उन अपराधियों की हत्या करता है, जिन्हें कानून ठीक से सजा नहीं दे पाता है। 

2- इंडियन प्रिडेटर (Indian Predator:The Butcher of Delhi)
इंडियन प्रीडेटर: द बुचर ऑफ दिल्ली नेटफ्लिक्स की वेब सीरिज है। यह सच्ची घटना पर बेस्ड क्राइम डॉक्यूमेंट्री है, जिसका प्रीमियर 20 जुलाई, 2022 को हुआ था। दरअसल, 2000 के दशक में दिल्ली एनसीआर में सिलसिलेवार हत्याएं हुई थीं। जब पुलिस ने इन मामलों की जांच की तो उसे कटे-फटे और विकृत शव मिले। इसके साथ ही हत्यारे ने एक ओपन लेटर लिखकर पुलिस को उसे पकड़ने की चुनौती दी थी। कुख्यात सीरियल किलर चंद्रकांत झा पर बेस्ड तीन एपिसोड की यह डॉक्यूमेंट्री आयशा सूद ने बनाई है। इसमें सीरियल किलर चंद्रकांत झा की कहानी दिखाई गई है। चंद्रकांत ने 1998 से 2007 के बीच पश्चिमी दिल्ली में 18 लोगों की हत्या की थी। उसके खिलाफ जब पुलिस को पर्याप्त सबूत नहीं मिले तो उसे तिहाड़ जेल से छोड़ दिया गया था। इसके बाद उसने पुलिस को चुनौती दी थी कि वो उसे अगली हत्या से पहले पकड़ सके तो पकड़ ले। 

ये हैं दुनिया के 10 खूंखार सीरियल किलर, एक तो लड़कियों का कत्ल कर निशानी के तौर पर रख लेता था कटा हुआ सिर

3- यू (You)
ये एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर टीवी सीरिज है, जो कैरोलिन कैपनेस की किताब पर बेस्ड है। क्या आपको हर उस चीज पर आंख मूंद कर भरोसा कर लेना चाहिए, जो आप देखते हैं? नेटफ्लिक्स की इस सीरीज को देखने के बाद आप अपने आस-पास के लोगों से भी सवाल करना शुरू कर देंगे। इस टीवी सीरिज के तीन सीजन है, जिसमें 30 एपिसोड हैं। कहानी में गोल्डबर्ग जो  एक बुक सेलर है उसे गाइनेवर बेक से प्यार हो जाता है। गाइनेवर एक उभरती बुक राइटर है। पूरी कहानी इन्हीं दो कैरेक्टरों के आसपास घूमती है। इसमें दिखाया गया है कि एक इंसान जो आपसे बहुत प्यार करता है, आपकी बहुत केयर करता है। आपके लिए जान दे सकता है तो ले भी सकता है।

4- द सर्पेंट (The Serpent)
द सर्पेंट एक सच्ची क्राइम नेटफ्लिक्स सीरिज है, जो कुख्यात 'बिकनी किलर' चार्ल्स शोभराज की लाइफ पर बेस्ड है। चार्ल्स शोभराज का जन्म 1944 में वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी में हुआ था। उसकी मां वियतनाम की और प‍िता भारतीय मूल के थे। चार्ल्स शोभराज बचपन से ही अपराध में लिप्त था। चार्ल्स ने काबुल में हिप्प‍ियों को अपना पहला निशाना बनाया था। चार्ल्स को हिप्प‍ियों से सख्त नफरत थी। चार्ल्स पर 70 के दशक में भारत, थाईलैंड, तुर्की और ईरान में 20 से ज्यादा लोगों की हत्या के आरोप लगे। वेब सीरीज 'द सरपेंट' लोगों को बेवकूफ बनाने, उन्हें लूटने और हत्या करने वाले चार्ल्स शोभराज की जिंदगी पर बनी एक रियल स्टोरी है। इसमें फ्रेंच एक्टर Tahar Rahim ने चार्ल्स शोभराज का रोल किया है। 

Shraddha Murder Case:कत्ल के बाद खून के धब्बे छुपाने आफताब ने निकाला ये नायाब तरीका, 10 घंटे में किए 35 टुकड़े

5- मॉन्स्टर : द जेफ्री दहमर स्टोरी (Monster: The Jeffrey Dahmer Story)
यह वेब सीरिज में सीरियल किलर जेफ्री दहमर की रिलय लाइफ स्टोरी पर बेस्ड है। जेफ्री दहमर एक सीरियल किलर था, जिसका जन्म 21 मई, 1960 को अमेरिका के विस्कांसिन प्रांत के मिलवॉकी में हुआ था। जेफ्री पर 17 पुरुषों के साथ सेक्स क्राइम करने का आरोप था। इतना ही नहीं, उसने इनकी हत्या कर नरभक्षण भी किया था। 

6- हैनिबल (Hannibal)
सीरियल किलर पर बेस्ड टीवी सीरिज 'हैनिबल' थॉमस हैरिस के उपन्यास रेड ड्रैगन (1981), हैनिबल (1999), और हैनिबल राइजिंग (2006) से इंस्पायर है। इस सीरिज के तीन सीजन और 39 एपिसोड हैं। इसमें एक सीरियल किलर और नरभक्षी की कहानी दिखाई गई है, जिसे एक खास तरह के चाकू में निपुणता हासिल है और इससे वो कई हत्याएं करता है। 

ये भी देखें : 

ये है बांग्लादेश का 'आफताब', कत्ल के बाद हिंदू लड़की के किए कई टुकड़े, फिर सूटकेस में भर नाले में फेंका

श्रद्धा मर्डर केस: आखिर क्यों और कहां अंडरग्राउंड हो गया आफताब का परिवार? पड़ोसियों ने किया बड़ा खुलासा

Share this article
click me!