
Weird Wheelchair Design: सोशल मीडिया बेहद अनोखी दुनिया है। यहां हर दिन कुछ ऐसी चीजें देखने को मिलती है जिसे देखने के बाद आप सोचने पर मजबूर हो जाते हो कि आखिर इतना दिमाग लोग लाते कहां से हैं। अब इन दिनों सोशल मीडिया पर एक व्हीलचेयर की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इसे देखने के बाद लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि वह आखिर इस पर क्या प्रतिक्रिया दें।
अब तक आपने दो तरह की व्हीलचेयर देखी होगी एक जिसे कंट्रोलर के जरिए चलाया जाता है और दूसरा किसी की मदद से धक्का देकर चलाया जाता है। पर अब सोशल मीडिया पर एक अनोखी व्हीलचेयर वायरल हो रही है जो बाकी व्हीलचेयर से बिल्कुल अलग है। इस व्हीलचेयर में नीचे साइकिल की तरह पैडल और चेन लगी हुई है। चेन पीछे जाकर एक रॉड से जुड़ी है, जो पहियों को घुमाने के लिए डिजाइन की गई है। सोचने वाली बात ये है कि बनाने वाले ने आखिर क्या सोचकर ये व्हीलचेयर बनाई होगी। जिसे चलने में दिक्कत है वह पैडल मारकर इसे कैसे चलाएगा।
इसे देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस वीडियो पर कमेंट करने वालों की बाढ़ आ गई है। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा, "बनाने वाले को नरक में वीआईपी सीट मिलेगी।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "इस पर कुछ ना बोलना ही बेहतर है।"यह अनोखी व्हीलचेयर Instagram पर pintu_80143 नामक अकाउंट से पोस्ट की गई है। इस वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है और यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: क्या शैतान की पूजा करता था साहिल शुक्ला? Crime Patrol से भी खौफनाक Meerut का Saurabh Murder Case
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.