
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में पुलिस ने कब्रिस्तान में एक कब्र खोदकर हिंदू महिला की लाश निकाला। कब्रिस्तान में हिंदू महिला को क्यों दफनाया गया, यह आसपास के लोगों के लिए बड़ी पहेली बन गया था। पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई तो लोग चौंक गए।
मामला दिल्ली के मंगोलपुरी थाना क्षेत्र का है। मृतका का नाम मीना (उम्र 54 साल) है। वह दो जनवरी से लापता थी। परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों ने पुलिस को मोबिन खान नाम के एक व्यक्ति पर मीना की हत्या करने का शक जताया था। मोबिन पेशे से ऑटो रिक्शा ड्राइवर है। पुलिस ने परिवार के लोगों से मिली जानकारी के आधार पर जांच शुरू की।
पुलिस ने कब्र खोदकर निकाला शव
पुलिस ने मोबिन को हिरासत में लिया और उससे सख्ती से पूछताछ की गई। इसी दौरान मोबिन ने सबकुछ सच-सच उगल दिया। मोबिन ने बताया कि रेहान, नवीन और सय्यद अली की मदद से उसने मीना की हत्या की। हत्या के चारों आरोपी मुस्लिम हैं। सय्यद अली कब्रिस्तान में काम करता है। सय्यद की मदद से सभी ने मीना की लाश को कब्रिस्तान में दफना दिया था। उन्हें उम्मीद थी कि कोई लाश की खोज में कब्रिस्तान नहीं पहुंचेगा। बुधवार को पुलिस ने कब्र खोदकर शव निकाला था।
यह भी पढ़ें- सीमा के पास स्थित विद्रोहियों के शिविर पर म्यांमार की सेना ने किया हवाई हमला, भारत के गांव में गिरा एक बम
पैसे के चलते की हत्या
पूछताछ में आरोपियों ने मीना की हत्या का वजह भी बताया। मीना फाइनेंस का काम करती थी। मोबिन, रेहान और नवीन उसके लिए काम करते थे। तीनों ने पैसों के लेन-देन में गड़बड़ी की थी। इसकी जानकारी मीना को मिल गई थी। उसने सभी से पैसे लौटाने के लिए कहा था। पैसे नहीं लौटाना पड़े इसके लिए तीनों ने मीना की हत्या कर दी।
यह भी पढ़ें- क्या वाकई हर साल 2.60 इंच धंस रहा जोशीमठ, कुछ अफवाहें भी फैलाई जा रहीं, पढ़िए वो सबकुछ, जो आप जानना चाहते हैं?
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.