पाकिस्तानी गोलीबारी से भारत के तीन जवान शहीद, कईं दिनों से लगातार सीमा पर सीजफायर उल्लंघन कर रहा पाकिस्तान

Published : Oct 01, 2020, 06:31 PM ISTUpdated : Oct 06, 2020, 08:05 AM IST
पाकिस्तानी गोलीबारी से भारत के तीन जवान शहीद, कईं दिनों से लगातार सीमा पर सीजफायर उल्लंघन कर रहा पाकिस्तान

सार

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में गुरुवार को पाकिस्तान की ओर से फिर सीजफायर उल्लंघन किया गया है। इस उल्लंघन में हुई गोलीबारी से भारतीय सेना के तीन जवान शहीद हुए हैं। सीजफायर उल्लंघन की ये घटनाएं जम्मू डिविजन के पुंछ और उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में हुई हैं। पाकिस्तान की ओर से हुई भारी गोलाबारी के बाद नियंत्रण रेखा (एलओसी) दोनों देशों के बीच  संवेदनशील हालात बने हुए हैं।  

श्रीनगर. केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में गुरुवार को पाकिस्तान की ओर से फिर सीजफायर उल्लंघन किया गया है। इस उल्लंघन में हुई गोलीबारी से भारतीय सेना के तीन जवान शहीद हुए हैं। सीजफायर उल्लंघन की ये घटनाएं जम्मू डिविजन के पुंछ और उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में हुई हैं। पाकिस्तान की ओर से हुई भारी गोलाबारी के बाद नियंत्रण रेखा (एलओसी) दोनों देशों के बीच  संवेदनशील हालात बने हुए हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान बुधवार देर रात से ही जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा स्थित नौगाम सेक्टर और पुंछ जिले के केजी सेक्टर में भारी गोलाबारी कर  रहा है। पाकिस्तान की ओर से इस इलाके में हुई फायरिंग के बाद भारी तनाव का माहौल बना हुआ है। पाकिस्तानी सेना इन क्षेत्रों के रिहाइशी इलाकों में भी गोले बरसाए हैं।

लांस नायक करनैल सिंह ने दी शहादत

इस बात की जानकारी खुद जम्मू के डिफेंस पीआरओ ने दी। बता दें, पाकिस्तान की ओर से ऐसी घटिया हरकत कई बार हो चुकी है। पाकिस्तान की ओर से हुई गोलाबारी के बीच जवाबी कार्रवाई में एक भारतीय सैनिक लांस नायक करनैल सिंह शहीद हो गए। राज्य के नौगाम सेक्टर में भी दो जवान शहीद हुए हैं।  इसमें हमारे देश के हजारों जवानों ने अपनी जिंदगी दाव पर लगा दी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आधिकारिक आंकड़ों के आधार पर बताया जाता है कि पाकिस्तान की ओर से इस साल 2020 में 2300 से ज्यादा बार संघर्ष विराम का उल्लंघन हुआ।

ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया

एलओसी पर हुई गोलाबारी के बाद एलओसी और सीमावर्ती क्षेत्रों में भारतीय सेना द्वारा हाई अलर्ट घोषित किया गया है। इसके अलावा नियंत्रण रेखा से सटे तमाम रिहाइशी इलाकों में ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Galgotias University Robot Video : क्या Neha Singh की गई नौकरी, यूनिवर्सिटी ने क्या कहा?
दिल्ली एयरपोर्ट पर चेक-इन सिस्टम फेल-पैसेंजर्स लंबी लाइन, सर्वर में बड़ी गड़बड़ी-फ्लाइट्स पर असर