जम्मू कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर समेत तीन आंतंकी मारे गए

Published : May 07, 2024, 02:26 PM ISTUpdated : May 07, 2024, 02:28 PM IST
kashmir.jpg

सार

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सोमवार रात से मुठभेड़ चल रही है। ताजा सूचना के मुताबिक जवानों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक आतंकी कुलगाम के रेडवनी पायीन इलाके में तीन आतंकी देखे जाने की सूचना पर कार्रवाई की गई है। 

नेशनल डेस्क। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। यहां सोमवार रात से आतंकियों और जवानों के बीच मुठभेड़ चल रही है। दोनों तरफ से गोलीबारी अभी तक जारी है। मंगलवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान तीन आतंकियों को मार गिराया। आतंकियों से जवानों की मुठभेड़ कुलगाम के रेडवानी पाइन इलाके में हुई थी। करीब 12 घंटे से दोनों ओर से रह-रह कर गोलीबारी की जा रही है। आतंकी कहां के रहने वाले हैं और कौन हैं, इसे लेकर अभी सर्च ऑपरेशन चल रहा है। 

आतंकियों में शामिल लश्कर ए तैयबा के कमांडर बासित अहमद डार ढेर
जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों के बीच चल रही मुठभेड़ में लश्कर ए तैयबा के कमांडर बासित अहमद डार ढेर हो गया है। उसके साथ मारे गए आतंकियों की पहचान जल्द ही कर ली जाएगी। फिलहाल दोनों तरफ से मुठभेड़ अभी चल रही है। 

पढ़ें Big News जम्मू-कश्मीर फिर आतंकी हमला: पुंछ में एयरफोर्स के काफिले को टेररिस्ट्स ने बनाया निशाना, एक की मौत, कई घायल

जवानों के घेराबंदी करते हुी फायरिंग की
सुरक्षाबल के जवानों को आतंकियों की सूचना मिलने पर वे तुरंत ही एक्टिव हो गए। उन्होंने जानकारी में मिली लोकेशन को घेर लिया था। इस दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में लश्कर ए तैयबा के कमांडर बासित अहमद डार मारा गया। इसके बाद दो आतंकी और जवानों की गोली का शिकार हुए।

चार मई को वायु सेना के काफिले पर हुआ था हमला
जम्मू कश्मीर में चार मई को वायु सेना के काफिले पर आतंकी हमला हुआ। आतंकियों ने छिपकर काफिले पर गोली बारी कर दी थी। घटना में एक जवान भी शहीद हो गया था। उसके बाद से भारतीय सेना कश्मीर में काफी अलर्ट हो गई थी। इस ऑपरेशन  में तीन आतंकी जवानों ने ढेर कर दिए हैं। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

BJP on Protest Funding: दिल्ली के प्रदर्शनों का खर्च कौन उठा रहा? स्टिंग के बाद राहुल गांधी पर BJP का हमला
Supreme Court On Delhi Protests:' सार्वजनिक स्थल पर अनिश्चितकाल तक कब्जा नहीं', SC ने जारी किया नोटिस!