
Toll Tax hike: अगर आप दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (Delhi-Meerut Expressway), ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (Eastern Peripheral Expressway), NH-9, दिल्ली-जयपुर हाईवे (Delhi-Jaipur Highway) या लखनऊ-कानपुर हाईवे (Lucknow-Kanpur Highway) पर यात्रा करते हैं तो 1 अप्रैल 2025 से आपकी जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ने वाला है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने टोल टैक्स (Toll Tax) में बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है जो 31 मार्च की आधी रात से लागू होगी। यह वृद्धि साल में दूसरी बार हो रही है इससे पहले जून 2024 में टोल दरों में बढ़ोतरी की गई थी।
NHAI के मुताबिक, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे, NH-9, दिल्ली-जयपुर हाईवे और लखनऊ-कानपुर जैसे मार्गों पर टोल दरें बढ़ाई गई हैं।
टोल टैक्स में इस बढ़ोतरी को लेकर यात्रियों में खासी नाराजगी है। बढ़ती महंगाई के दौर में टोल टैक्स को एक साल के भीतर दो बार बढ़ाए जाने से लोग इसे लूट बता रहे। लोगों का कहना है कि हाईवे पर टोल टैक्स तो लिया जाता है लेकिन न कोई सुविधा है न उससे बेहतर मेनटेनेंस होता है। तमाम हाईवे ऐसे हैं जहां गाड़ियां चलानी मुश्किल हैं। कई पर तो जगह-जगह गड्ढों से चलना मुश्किल है। जबकि हाईवे अथॉरिटी का कहना है कि इस बढ़ी हुई राशि का उपयोग हाईवे मेंटेनेंस और नए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए किया जाएगा। यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा को ध्यान से प्लान करें क्योंकि 1 अप्रैल 2025 से नई टोल दरें प्रभावी हो जाएंगी।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.