भूपेंद्र हजारिका सेतु से लेकर मुंगेर गंगा ब्रिज तक देखें भारत के 10 बड़े पुल, जानें क्या है खासियत

Published : Feb 25, 2024, 01:21 PM IST

गुजरात में आज देश के सबसे लंबे केबल ब्रिज सुदर्शन सेतु का पीएम नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन कर दिया है। इस ब्रिज के बनने से यातायात सुगम हो जाएगा। इस पुल की लंबाई 2.5 किलोमीटर है। आइए देखते हैं देश के टॉप 10 सबसे बड़े ब्रिज कौन-कौन से हैं। 

PREV
110
असम का भूपेंद्र हजारिका पुल

असम का भूपेन हजारिका सेतु देश का सबसे लंबा पुल है। लोहिया नदी पर बने पुल की लंबाई करीब 9.15 किमी है। ये पुल दो राज्यों असम और अरुणाचल प्रदेश को जोड़ता है। 2017 में यह पुल आम लोगों के लिए खोल दिया गया था।

210
अरुणाचल प्रदेश का दिबांग रिवर ब्रिज

अरुणाचल प्रदेश का दिबांग रिवर ब्रिज दूसरे सबसे लंबा पुल है। यह करीब 6.2 किमी लंबा है। दिबांग नदी पर बना ये पुल बोमजीर और मालेक गांवों को जोड़ता है। सैन्य दृष्टि से भी ये पुल देश के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।

310
पटना का महात्मा गांधी सेतु

बिहार की राजधानी पटना में महात्मा गांधी सेतु भी देश के बड़े पुलो में गिना जाता है। इसकी लंबाई 5.75 किमी है और यह गंगा नदी पर बना है। यह ब्रिज साल 1982 में बनकर तैयार हुआ था।  

410
मुंबई का बांद्र वर्ली सी लिंक

मुंबई का बांद्रा-वर्ली सी लिंक अपने आप में खास है। यह देश के लंबे और खूबसूरत पुलों में शुमार है। पुल से समुद्र का खूबसूरत नजारा देखने लायक होता है। पुल की लंबाई करीब 5.6 किमी है। ये पुल बांद्रा को मुंबई के पश्चिमी शहरों से जोड़ता है। इसे 2009 में बने इस पुल को राजीव गांधी सागर लिंक भी कहते हैं।  

510
असम का बोगीबील सेतु

असम का बोगीबील सेतु भी लंबे पुलों की फेहरिस्त में शामिल है। पुल की लंबाई करीब 4.94 किमी है। पुल ब्रह्मपुत्र नदी पर बना है। ये पुल डिब्रूगढ़ में बना है।

610
बिहार का विक्रमशिला सेतु

विक्रमशिला सेतु बिहार का दूसरा सबसे बड़ा पुल है। इस पुल की लंबाई 4.7 किलोमीटर है। ये पुल NH80 और NH31 को भी जोड़ता है। पुल का निर्माण 2001 में हुआ था।

710
दीघा-सोनपुर ब्रिज

असम में लंबे ब्रिज कई सारे हैं। दीघा-सोनपुर ब्रिज भी प्रदेश का काफी लंबा पुल है। इसकी लंबाई करीब 4.55 किमी है। इस पुल को रेल के साथ ही सड़क पुल भी माना जाता है। 

810
बिहार का आरा-छपरा ब्रिज

बिहार का आरा-छपरा ब्रिज देश के सबसे सड़क पुलों में से एक है। पुल आरा और छपरा शहर को जोड़ने का काम करता है। ये ब्रिज को वीर कुंवर सिंह सेतु के नाम से भी प्रसिद्ध है। गंगा नदी पर बने इस पुल की लंबाई करीब 4.65 किमी है।

910
आंध्र प्रदेश का गोदावरी ब्रिज

आंध्र प्रदेश का गोदावरी ब्रिज देश का तीसरा सबसे लंबा रेल ब्रिज है। ये पुल दो जिलों कोव्वुर और दीवानचेररू को जोड़ता है। पुल की लंबाई 4.13 किमी है।

1010
बिहार का मुंगेर गांगा पुल

बिहार के मुंगेर गंगा ब्रिज को श्री कृष्ण सेतु के नाम से भी जाना जाता है। मुंगेर जिले में ये पुल 2016 में बनकर तैयार हुआ था। पुल की लंबाई करीब 3.69 किमी है। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने साल 2002 में इसकी नींव रखी थी।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories