
मुंबई में भारी बारिश से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। मौसम विभाग ने आज भी रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है और सड़कों पर पानी भर गया है। हालात को देखते हुए बीएमसी ने एहतियातन सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखने का फैसला लिया है।
भारत दौरे पर आए चीन के विदेश मंत्री वांग यी मंगलवार को एनएसए अजीत डोभाल से मुलाकात करेंगे। दोनों नेता सीमा विवाद के मुद्दे पर बातचीत करेंगे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, यह मुलाकात मंगलवार सुबह 11 बजे विशेष प्रतिनिधि स्तर की बातचीत के रूप में होगी।
दिल्ली में भले ही बीते दिनों ज्यादा बारिश नहीं हुई हो, लेकिन यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार सुबह 6 बजे यमुना का जलस्तर 205.91 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान के करीब है। इसकी बड़ी वजह हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया लाखों क्यूसेक पानी है। हर घंटे लगभग 45 हजार क्यूसेक पानी दिल्ली की ओर आ रहा है, जिससे राजधानी में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में सोमवार रात 9:28 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.9 थी और इसका केंद्र धर्मशाला से लगभग 23 किलोमीटर दूर, 10 किलोमीटर की गहराई में था।अचानक झटके लगने पर लोग डरकर घरों से बाहर निकल आए। राहत की बात है कि इस भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
यह भी पढ़ें: ISS से लौटे भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने की पीएम मोदी से मुलाकात, Axiom-4 Mission की Earth Photos की चर्चा
मनिका विश्वकर्मा ने जीता मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का ताज अपने नाम किया है। राजस्थान के गंगानगर की रहने वाली और दिल्ली में मॉडलिंग कर रहीं थीं। मनिका अब 74वें मिस यूनिवर्स कॉन्टेस्ट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.