गोदावरी नदी में नाव पलटी, 11 की मौत; 61 लोग सवार थे

Published : Sep 15, 2019, 05:46 PM IST
गोदावरी नदी में नाव पलटी, 11 की मौत; 61 लोग सवार थे

सार

आंध्रप्रदेश में रविवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। यहां देवीपटनम में यात्रियों से भरी नाव पलट गई। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। बोट पर 61 यात्री सवार थे।

देवीपटनम. आंध्रप्रदेश में रविवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। यहां गोदावरी जिले के देवीपटनम में यात्रियों से भरी नाव गोदावरी नदी में पलट गई। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। बोट पर 61 यात्री सवार थे। इलाके में एक हफ्ते से बारिश जारी है, जिसकी वजह से गोदावरी में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।

राज्य आपदा प्रबंधन ने बताया कि अब तक 23 यात्रियों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। अभी भी 30 से ज्यादा यात्री लापता हैं। रेस्क्यू के लिए एनडीआरएफ की 2 टीमें तैनात हैं। नाव का पता लगाने के लिए हेलिकॉप्टर भी भेजा गया है। 

नावों के लाइसेंस रद्द
उधर, मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान  किया है। साथ ही उन्होंने गोदावरी में सभी नावों के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। उन्होंने नावों पर भी रोक लगा दी। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

LPG Gas Crisis : सूरत में गैस संकट से मजदूरों का पलायन!
Premium Petrol Price Hike: प्रीमियम पेट्रोल हुआ महंगा, जानें आपके शहर का ताजा रेट