वीडियो: भारतीय सेना ने नाकाम किया पाक का मोर्टार हमला

Published : Sep 15, 2019, 05:12 PM IST
वीडियो: भारतीय सेना ने नाकाम किया पाक का मोर्टार हमला

सार

भारतीय सेना पाकिस्तान के हमले की एक और कोशिश को नाकाम कर दिया। सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ में 120 मिमी के एक जिंदा मोर्टार को नष्ट कर दिया। सुरक्षाबलों को बालाकोट गांव में शनिवार को जिंदा मोर्टार मिला था। 

श्रीनगर. भारतीय सेना पाकिस्तान के हमले की एक और कोशिश को नाकाम कर दिया। सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ में 120 मिमी के एक जिंदा मोर्टार को नष्ट कर दिया। सुरक्षाबलों को बालाकोट गांव में शनिवार को जिंदा मोर्टार मिला था। इस मोर्टार को सेना ने जहां निष्क्रिय किया, वहां कोई भी मौजूद नहीं था।

लगातार सीजफायर कर रहा पाकिस्तान
भारत के विदेश मंत्रालय ने रविवार को बताया कि पाकिस्तान ने इस साल अब तक 2050 बार सीजफायर उल्लंघन किया। मंत्रालय ने कहा कि भारत सरकार इस मामले में गंभीर है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि सरकार सीमा पार से होने वाली फायरिंग को लेकर चिंतित और संजीदा है। पाकिस्तानी सेना लगातार भारतीय पोस्टों को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की इस हरकत से अब तक 21 लोगों की मौत हुई है
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

नागालैंड: सेना ने युवाओं को सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए किया प्रेरित
Top 10 Morning News: US-ईरान तनाव, सेंसेक्स में बड़ी गिरावट...सुबह की 10 बड़ी खबरें