महिलाओं को फंसाता, नशीले इंजेक्शन देकर कराता देह व्यापार, 5 शादी करने वाले इस साधू की खुली पोल

Published : Feb 04, 2020, 02:08 PM IST
महिलाओं को फंसाता, नशीले इंजेक्शन देकर कराता देह व्यापार, 5 शादी करने वाले इस साधू की खुली पोल

सार

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में अनुज चेतन सरस्वती नाम के साधु पर महिलाओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। साधु पर आरोप है कि साधु ने 5-5 शाद‍ियां कीं और फ‍िर नशीले इंजेक्शन देकर पत्न‍ियों को देह व्यापार के धंधे में झोंक द‍िया। 

शाहजहांपुर.  उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक शख्स ने साधु बनकर मानवता पर एक काला धब्बा लगाया है। साधु ने 5-5 शाद‍ियां कीं और फ‍िर नशीले इंजेक्शन देकर पत्न‍ियों को देह व्यापार के धंधे में झोंक द‍िया। साधु की जाल में फंसी महिलाओं ने पुल‍िस से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित महिलाओं ने डीआईजी राजेश कुमार पांडेय से शिकायत की है। जिसके बाद डीआईजी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी साधु के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 

तंत्र विद्या से महिलाओं का करता है शिकार 

डीआईजी से शिकायत करते हुए महिलाओं ने अनुज चेतन सरस्वती नाम के साधु पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिलाओं का आरोप है क‍ि अनुज चेतन सरस्वती, साधु के रूप में हैवान है। वह सत्संग करता है और तंत्र विद्या कर महिलाओं को अपने जाल में फंसा लेता है। 

महिलाओं का आरोप है कि इस साधु ने अब तक 5 शादियां की हैं। महिलाओं का आरोप है कि वह इसी तरीके से लोगों को अपने जाल में फंसा लेता है, फिर उन्हें नशीला इंजेक्शन देता है और देह व्यापार करने के लिए मजबूर करता है। जो भी महिला उसकी बात नहीं मानती उसको बुरी तरह से मारता-पीटता है और बंधक बनाकर रखता है। महिलाओं का कहना है कि उसकी एक पत्नी आत्महत्या कर चुकी है जबकि बाकी पत्नियां उसे छोड़कर जा चुकी हैं। 

डीआईजी ने 3 दिन में दिए कार्रवाई के निर्देश 

वहीं, इस मामले में डीआईजी राजेश कुमार पांडेय ने बताया है क‍ि कुछ महिलाएं उनके पास आई थीं। उन्होंने अनुज चेतन सरस्वती नाम के शख्स पर आरोप लगाया है। महिलाओं ने कुछ फोटोग्राफ भी दिखाए है जिनके आधार पर लगता है कि आरोपी साधु महिलाओं के साथ उनकी अस्मत के साथ खिलवाड़ करता है। डीआईजी ने कहा कि शाहजहांपुर पुलिस को मामले की 3 दिन के अंदर जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

इंडियन नेवी का मेगा शो: 72 देशों और 60+ वॉरशिप्स संग IFR 2026, क्या भारत संभालेगा समुद्री नेतृत्व?
असम में इतिहास रचा गया: नेशनल हाईवे पर उतरा PM मोदी का विमान, जानिए क्या है ELF और इसके लाभ?