दुर्गा पूजा के मौके पर त्रिपुरा की सरकार ने अपने कर्मचारियों को दी गुड न्यूज। 1 अक्टूबर से 03 प्रतिशत डीए और डीआर लागू होगी, जिससे कर्मचारियों का कुल डीए बढ़कर 36% हो जाएगा।
केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनभोगी भी अपने अगले महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। त्योहारों के मौसम को देखते हुए, कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि डीए/डीआर में बढ़ोतरी की घोषणा दिवाली से पहले की जा सकती है।
24
त्योहारी सीजन में 03 फीसदी का इजाफा
त्रिपुरा राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार द्वारा 3% की यह अतिरिक्त बढ़ोतरी, कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को त्योहारों के मौसम में राहत देने वाला एक महत्वपूर्ण फैसला माना जा रहा है।
34
CM माणिक साहा का गिफ्ट
त्रिपुरा के CM माणिक साहा ने 3% अतिरिक्त DA और DR की घोषणा की है। इसे दुर्गा पूजा का तोहफा माना जा रहा है। 1 अक्टूबर से लागू इस फैसले से 1.05 लाख कर्मचारियों और 84 हजार पेंशनरों को फायदा होगा।
इस 3% की बढ़ोतरी के साथ, त्रिपुरा के सरकारी कर्मचारियों का डीए बढ़कर 36% हो गया है। हालांकि, केंद्र सरकार के कर्मचारियों को फिलहाल 52% डीए मिल रहा है। पिछले कुछ सालों में त्रिपुरा सरकार ने लगातार डीए में बढ़ोतरी की है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.