मध्य प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों का 4% डीए बढ़ाकर दिवाली का तोहफा दिया है। इससे 7.5 लाख कर्मचारियों को 620 से 7640 रुपये तक का फायदा होगा। यह बढ़ोतरी जनवरी 2024 से लागू होगी।

भोपाल. मध्यप्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारी-अधिकारियों के लिए दिवाली का सबसे बड़ा तोहफा मिला है। प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने 4% डीए बढ़ा दिया है। जिससे राज्य के साढ़े सात लाख कर्मचारी खुश हैं। बता दें कि फैसला जनवरी 2024 से लागू होगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानिए कितना बढ़ा एमपी के कर्मचारियों का डीए

मध्य प्रदेश के कर्मचारियों का अब डीए बढ़कर 46% से 50% हो गया है। साफ तौर पर कहें तो इससे कर्मचारियों के लिए मिलने वाले वेतन में 620 रुपए से 7640 रुपए ज्यादा मिलेंगे।

जानिए किस ग्रेड के अधिकारी-कर्माचारी को कितना मिलेगा

  • प्रथम श्रेणी के अधिकारियों के लिए इसका लाभ, 4924 से 5640 (रुपए)
  • दूसरे ग्रेड के अफसरों के लिए इसका लाभ, 2244 से 3196
  • थर्ड के कर्मचारियों के लिए इसका फायदा, 780 से 1360
  • चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के लिए इसका लाभ, 640 से 740

सीएम मोहन यादव ने कहा-यह आपकी मेहनता का पैसा

वहीं प्रदेश के कर्मचारियों को खुशखबरी देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-यह अधिकारी-कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ने से अब दीपावली की बधाई डबल हो गई है। वहीं 1 नवंबर मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस भी है, इसलिए सरकार ने आपके हित में यह फैसला किया है। सीएम ने कहा-आप सब अपनी लगन, मेहनत, सकारात्मक सोच के कारण पूरे देश के अधिकारियों-कर्मचारियों में विशेष पहचान रखते हैं। इस नाते सरकार का भी उत्तरदायित्व है कि आपके हितों का ध्यान रखें।'