
नई दिल्ली। सिंघू बार्डर पर किसानों का आंदोलन जारी है। कोरोना से दो आंदोलनकारी किसानों की जान चली गई है। कोविड संक्रमण बढ़ने पर भारतीय किसान यूनियन ने आंदोलन खत्म करने की अपील की है। यूनियन के प्रवक्ता ने कहा कि देश बहुत मुश्किल दौर से गुजर रहा, कुछ दिनों के लिए हमको आंदोलन स्थगित करना चाहिए।
अगर किसान इस तरह मरते रहेंगे तो आंदोलन कौन करेगा
भारतीय किसान यूनियन (किसान सरकार) के प्रवक्ता भोपाल सिंह ने कहा कि किसान आंदोलन का इस समय कोई औचित्य नहीं रह गया है। देश बहुत मुश्किल दौर से गुजर रहा है। किसान कोरोना से मर रहे हैं। मुश्किल हालात में उनके जीवन का संकट है। अगर वह बचेंगे तो ही तो अन्नदाता कहलाएंे। अभी जीवन और फसलों को बचाने का समय है। भविष्य में आंदोलन जारी रखा जा सकता है।
मंगलवार को दो किसानों की कोरोना से हुई थी मौत
पंजाब के पटियाला निवासी 50 वर्षीय सरदार बलवीर सिंह और लुधियाना के 70 वर्षीय सरदार महेंद्र सिंह का निधन कोरोना से मंगलवार को हो गया था। ये लोग सिंघू बार्डर पर आंदोलन कर रहे एक किसान ग्रुप से थे।
छह माह से हजारों किसान आंदोलन कर रहे
छह महीने से पंजाब और हरियाणा के किसान तीन कृषि कानूनों को रद्द करवाने के लिए विभिन्न बार्डर्स पर आंदोलन कर रहे हैं। बिना कानून रद्द किए ये किसान आंदोलन खत्म करने को राजी नहीं हैं।
यह भी पढ़ें:
स्वास्थ्य मंत्रालय का राज्य सरकारों को निर्देशः ब्लैक फंगस को घोषित करें महामारी
COVID19 in India: 19 राज्यों में 50 हजार से कम एक्टिव केस, रिकवरी रेट 86.7 प्रतिशत हुआ
O ब्लड ग्रुप या AB...किस पर संक्रमण का अधिक खतरा, मांसाहारियों पर अधिक खतरा क्यों...जानिए पूरा डिटेल
Asianet News का विनम्र अनुरोधः आईए साथ मिलकर कोरोना को हराएं, जिंदगी को जिताएं...। जब भी घर से बाहर निकलें माॅस्क जरूर पहनें, हाथों को सैनिटाइज करते रहें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। वैक्सीन लगवाएं। हमसब मिलकर कोरोना के खिलाफ जंग जीतेंगे और कोविड चेन को तोडेंगे। #ANCares #IndiaFightsCorona
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.