
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने दुनिया भर के ब्लू बीच की लिस्ट दो और भारतीय समुद्र तटों के शामिल होने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने केंद्रीय पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव के ट्वीट को रीट्वीट किया। नरेंद्र मोदी ने लिखा कि यह बहुत बड़ी उपलब्धी है। इसके लिए मैं विशेष रूप से लक्ष्यद्वीप के लोगों को बधाई देता हूं। भारत की तटरेखा बेहद सुंदर है। समुद्र तटों पर स्वच्छता बनाए रखने को लेकर देशवासियों में काफी उत्साह है।
वहीं, भूपेंद्र यादव ने ट्वीट किया कि दो और भारतीय समुद्र तटों ने ब्लू बीच की लिस्ट में जगह बनाई है। मिनिकॉय थुंडी बीच और कदमत बीच को ब्लू बीच की प्रतिष्ठित सूची में प्रवेश मिला है। ये दोनों बीच लक्षद्वीप में हैं। ब्लू बीच की लिस्ट में दुनिया के सबसे स्वच्छ समुद्र तटों को शामिल किया जाता है।
ब्लू बीच की लिस्ट में शामिल हैं भारत के ये 12 समुद्रतट
यह भी पढ़ें- दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा- रेपिस्ट और कातिल है राम रहीम
यह भी पढ़ें- Russia Ukraine War: रूस के रक्षा मंत्री से बोले राजनाथ सिंह, परमाणु हथियारों का नहीं होना चाहिए इस्तेमाल
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.