दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा- रेपिस्ट और कातिल है राम रहीम

Published : Oct 26, 2022, 09:13 PM ISTUpdated : Oct 26, 2022, 09:15 PM IST
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा- रेपिस्ट और कातिल है राम रहीम

सार

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह (Ram Rahim) को दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने रेपिस्ट और हत्यारा बताया है। उन्होंने रहीम के पैरोल पर सवाल उठाए हैं।  

नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह (Ram Rahim) के पैरोल पर बाहर आने का विरोध किया है। इसके साथ ही उन्होंने हरियाणा सरकार से राम रहीम का पैरोल वापस लेने की अपील की है। 

स्वाति मालीवाल ने कहा कि राम रहीम (Ram Rahim) रेपिस्ट और कातिल है। कोर्ट ने उसे उम्रकैद की सजा दी है, लेकिन हरियाणा सरकार जब चाहे पैरोल दे देती है। जेल से बाहर आकर वह 'सत्संग' कर रहे हैं। हरियाणा सरकार के डिप्टी स्पीकर और मेयर राम रहीम के सत्संग में शामिल होते हैं। मेरी अपील है कि हरियाणा सरकार राम रहीम की पैरोल वापस ले।

राम रहीम ने बदला हनीप्रीत का नाम
दूसरी ओर राम रहीम ने अपनी मुंह बोली बेटी हनीप्रीत का नाम बदल दिया है। हमारी बेटी का नाम हनीप्रीत है, लेकिन लोग उसे दीदी कहकर बुलाते हैं। इसके चलते कन्फ्यूजन होता है। इसके चलते हमने उसका नाम रुहानी दीदी रखा है। उसे रुह दी के नाम से भी लोग बुला सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- ओवैसी बोले- एक दिन हिजाब पहनने वाली लड़की बनेगी भारत की PM, BJP ने पूछा- AIMIM अध्यक्ष कब बनेगी

रेप के मामले में सजा काट रहा है राम रहीम
गौरतलब है कि राम रहीम को कोर्ट ने दो शिष्यों से रेप के मामले में दोषी करार दिया है और 20 साल जेल की सजा सुनाई थी। जेल की सजा काटने के दौरान वह तीसरी बार पैरोल पर बाहर आया है। इस बार उसे 40 दिन की पैरोल मिली है। राम रहीम 2017 से हरियाणा के सुनारिया जेल में बंद है। 2017 में पंचकूला की एक स्पेशल कोर्ट ने उसे दो महिलाओं से रेप के मामले में 20 साल जेल की सजा दी थी। 2019 में सीबीआई कोर्ट ने उसे पत्रकार राम चंदर छत्रपति की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा दी थी।

यह भी पढ़ें- इन 3 देशों में मिलेंगे हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीरों वाले नोट, सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश भी शामिल

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

गैंगस्टर अबू सलेम को 14 दिन की पैरोल देने से सरकार का इनकार, अब क्या बचा आखिरी रास्ता?
45 लाख के गहने देख भी नहीं डोला मन, सफाईकर्मी की ईमानदारी देख सीएम ने दिया इनाम