
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो में आए दिन यूथ अपने सोशल मीडिया अकाउंट के लिए वीडियो बनाते रहते हैं। मेट्रो में अब तक हजारों की संख्या में रील बनाकर सोशल मीडिया अकाउंट पर डाली जा चुकी है। आप ने अक्सर यूथ या अन्य लोगों के जरिए मेट्रो में शूट हुए गाने और डांस वीडियो देखे होंगे लेकिन हम आज बात कर रहे हैं दिल्ली मेट्रो से वायरल हो रही दो महिलाओं के बीच की फाइट की। दिल्ली मेट्रो में सफर के दौरान दो महिलाओं की लड़ाई का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर भी इस वीडियो को देखकर कई सारे कमेंट्स कर रहे हैं।
भीड़ में भिड़ीं महिलाएं
दिल्ली मेट्रो रेल यात्रियों से खचाखच भरी जा रही थी। इस दौरान दो महिलाओं के बीच जंग शुरु हो गई। इस बीच मेट्रो में हाथ रखने को लले दोनों में झगड़ा शुरु हो। एक लड़की ने कहा कि मेरे सिर पर हाथ रखेगी क्या अब। इस पर दूसरे लड़की ने कहा हां रखूंगी। पहली लड़की ने कहा कि बीते भर की है और मुझसे जबान लड़ाती है। इसके बाद दोनों में बहस तेज हो गई तो एक ने दूसरे को थप्पड़ जड़ दिया तो हाथापाई शुरु हो गई।
लोगों ने समझाकर शांत कराया
मेट्रो में सवार अन्य लोगों ने मामला बढ़ता देखा तो बीच बचाव किया। दोनों तरह से हाथापाई रुकवाई। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो भी शूट कर लिया। वीडियो में एक महिला का फेस तो साफ समझ आ रहा है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.