
उदयपुर. UDAIPUR Lok Sabha Election Result 2024: उदयपुर लोकसभा सीट पर वोटिंग की गिनती पूरी हो गई है। उदयपुर (ST) सीट पर बीजेपी के मन्नालाल रावत (Manna Lal Rawat) ने जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस के ताराचंद मीणा (Tarachand Meena) को हराया है।
उदयपुर में कांग्रेस से पूर्व कलेक्टर हारे चुनाव
उदयपुर में भाजपा तीसरी बार जीत लोकसभा चुनाव जीत गई है। भाजपा के मन्नालाल रावत दो लाख पचास हजार वोट से भी ज्यादा से यह चुनाव जीते हैं। रावत ने पूर्व कलेक्टर और कांग्रेस प्रत्याशी तारा चंद मीणा को पटखनी दे दी है। ताराचंद पहली बार मैदान में उतरे थे और पहली बार ही उनको हार का सामना करना पड़ गया। ताराचंद्र राजस्थान में ही कलेक्टर रह चुके हैं। रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं। उन्होनें वीआरएस लेकर चुनाव लड़ा था। जबकि उधर मन्नालाल रावत वर्तमान में परिवहन विभाग में एडिशनल कमिश्नर के पद पर हैं।
उदयपुर लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...
- 2019 के आम चुनाव में भाजपा के अर्जुनलाल मीणा ने जीत दर्ज की थी। उनपर कोई केस दर्ज नहीं था।
- पोस्ट ग्रेजुएट करने वाले अर्जुनलाल के पास 4.81 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति थी। वह 1.56 करोड़ रुपए से अधिक के कर्जदार थे।
- 2014 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा के अर्जुनलाल मीणा उदयपुर से सांसद बने थे।
- अर्जुनलाल ने 2014 में अपनी संपत्ति 1.70 करोड़ रुपए से अधिक की बताई थी। उनपर 81.95 लाख रुपए कर्ज था।
- 2009 के चुनाव में कांग्रेस के रघुवीर सिंह को जीत मिली थी। उनके खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं था।
- ग्रेजुएट करने वाले रघुवीर 67.53 लाख रुपए की संपत्ति के मालिक थे। उनपर 17.50 लाख रुपए कर्ज था।
- 2004 के चुनाव में भाजपा की उम्मीदवार किरण माहेश्वरी को जीत मिली थी।
- किरण माहेश्वरी को 398059 वोट मिले थे। उन्होंने कांग्रेस के गिरिजा व्यास को हराया था।
नोटः उदयपुर लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान यहां पर 2069559 मतदाता, जबकि 2014 के चुनाव में 1817940 वोटर थे। 2019 के इलेक्शन में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अर्जुनलाल मीना 871548 वोट पाकर सांसद बने। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार रघुवीर सिंह मीना को भारी वोटों से हराया (437914 वोट) था। रघुवीर को 433634 वोट मिला था। वहीं, उदयपुर की जनता ने 2014 में बीजेपी को जिताया था। अर्जुनलाल मीना को 660373 वोट, जबकि दूसरे नंबर पर रहने वाले कांग्रेस उम्मीदवार रघुवीर सिंह को 423611 वोट मिला था।
यह भी पढ़ें-लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.