उद्धव ठाकरे नहीं तो फिर महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री कौन, संजय राउत सहित यह चार नाम सबसे आगे

Published : Nov 22, 2019, 05:35 PM ISTUpdated : Nov 22, 2019, 06:30 PM IST
उद्धव ठाकरे नहीं तो फिर महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री कौन, संजय राउत सहित यह चार नाम सबसे आगे

सार

महाराष्ट्र में सरकार गठन पर पेंच फंसा हुआ है। शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की बैठक चल रही है कि सरकार में विभागों का बंटवारा कैसे होगा। सीएम पद पर कौन बैठेगा। इस बीच खबर आई की शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे ने सीएम बनने से इनकार कर दिया है।  

मुंबई. महाराष्ट्र में सरकार गठन पर पेंच फंसा हुआ है। शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की बैठक चल रही है कि सरकार में विभागों का बंटवारा कैसे होगा। सीएम पद पर कौन बैठेगा। इस बीच खबर आई की शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे ने सीएम बनने से इनकार कर दिया है। उन्होंने तीन लोगों का नाम सीएम पद के लिए आगे बढ़ाया है। इसमें मोदी सरकार से इस्तीफा देने वाले अरविंद सावंत, शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत और पार्टी नेता और कई बार विधायक रहे एकनाथ शिंदे का नाम सबसे ऊपर है। शरद पवार ने संजय राउत का नाम सीएम पद के लिए आगे किया है। इस बीच सीएम पद के लिए चौथा नाम भी सामने आया। सुभाष देसाई, जिन्हें पार्टी का ब्रेन माना जाता है। वह पार्टी में एक सीए की भूमिका में रहते हैं। शहरी भागों में उनकी अच्छी पकड़ है। 

पहली बार बड़े नेताओं की बैठक
महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर पहली बार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, शिव सेना चीफ उद्धव ठाकरे और एनसीपी नेता शरद पवार और अजीत पवार एक साथ बैठक कर रहे हैं। इसके अलावा कांग्रेस नेता अहमद पटेल और कांग्रेस महासचिव के. सी वेणुगोपाल भी बैठक में मौजूद हैं। ऐसे में यह बैठक काफी खास और फाइनल मानी जा रही है।

15 मिनट की दूरी पर राज्यपाल का घर
मुंबई में नेहरू सेंटर में तीनों पार्टी के नेताओं की बैठक चल रही है। वहीं से 15 मिनट की दूरी पर राज्यपाल का घर है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा को 105, शिवसेना को 56, कांग्रेस को 44, एनसीपी को 54, मनसे को 1 और अन्य के खाते में 28 सीट आई। 

16, 15, 12 फॉर्मूला पर बन सकती है सरकार
महाराष्ट्र में सरकार गठन पर तीनों पार्टियों का बंटवारा 16, 15, 12 फॉर्मूले पर किया गया है। 16 शिवसेना (मुख्यमंत्री पद शामिल), 11 कैबिनेट और 5 राज्यमंत्री, 15 एनसीपी (डिप्टी सीएम पद), 11 कैबिनेट, 4 राज्यमंत्री, 12 कांग्रेस (डिप्टी सीएम) 9 कैबिनेट, 3 राज्यमंत्री, स्पीकर पद भी पा सकती है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

BJP on Protest Funding: दिल्ली के प्रदर्शनों का खर्च कौन उठा रहा? स्टिंग के बाद राहुल गांधी पर BJP का हमला
Supreme Court On Delhi Protests:' सार्वजनिक स्थल पर अनिश्चितकाल तक कब्जा नहीं', SC ने जारी किया नोटिस!