
मुंबई. शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के 19वीं मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले हैं। उससे पहले कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना कॉमन मिनिमम प्रोग्राम का ऐलान किया। इसमें किसानों का कर्ज तुरन्त माफ करने, गरीब बच्चियों को मुफ्त में शिक्षा, शहरी इलाकों में सड़क के लिए योजना, महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही गई है। इसके अलावा किसानों की कर्जमाफी पर बात की गई है।
एक रुपए में इलाज का वादा
महाराष्ट्र के महाविकास अघाड़ी (एनसीपी-कांग्रेस-शिवसेना गठबंधन) का कॉमन मिनिमम प्रोग्राम जारी हो गया है, जिसमें किसानों को तत्काल सहायता देने और ऋण माफ करने की बात कही गई है। इसके अलावा किसान, रोजगार, शिक्षा, शहरी विकास, पर्यटन, कला, संस्कृति और महिलाओं के मुद्दे पर काम करने का वादा किया गया है। राज्य के नागरिकों को एक रुपए में इलाज देने का वादा भी सरकार के एजेंडे में है।
किसानों के लिए
- किसानों का कर्ज तुरन्त माफ करने की योजना
- फसल बीमा योजना पर फिर से विचार किया जाएगा।
महिलाओं के लिए
- महिलाओं की सुरक्षा सरकार की सबसे पहली प्राथमिका है।
- जो लड़कियां आर्थिक रूप से कमजोर हैं उन्हें फ्री में शिक्षा दी जाए।
बेरोजगारी के लिए
- राज्य सरकार में खाली सभी पदों पर तुरन्त भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
- शिक्षित बेरोजगारों को फेलोशिप की सुविधा।
- कानून बनाकर नौकरी में राज्य के युवाओं को 80 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा।
शिक्षा के लिए
- राज्य में शिक्षा व्यवस्था सुधारने पर जोर दिया जाएगा।
- आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शून्य इंटरेस्ट रेट पर एजुकेशन लोन दिया जाएगा।
शहरी विकास के लिए
- मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत शहरी इलाकों में सड़क निर्माण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में कौन बनेगा मंत्री
कर सकते हैं। बालासाहेब थोराट, जयंत पाटिल और एकनाथ शिंदे साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं। शपथ ग्रहण का यह कार्यक्रम मुंबई के शिवाजी पार्क में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में आने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, सोनिया गांधी जैसे राहुल गांधी जैसे नाम शामिल हैं। हालांकि अभी साफ नहीं हो पाया है कि इनमें से कौन से नेता आएंगे और कौन नहीं।
किसको-किसको भेजा गया न्योता
शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की तरफ से शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, कांग्रेस के सभी मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव, आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डीएमके नेता एमके स्टालिन और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के चीफ राज ठाकरे को बुलाया गया है।
कौन-कौन लेगा शपथ
शिवसेना के चीफ उद्धव ठाकरे सीएम पद की शपथ लेंगे। इसके अलावा शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस से दो दो नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे। शिवसेना की ओर से सुभाष देसाई और एकनाथ शिंदे मंत्री पद की शपथ लेंगे। एनसीपी की ओर से जयंत पाटिल और छगन भुजबल और कांग्रेस की ओर से बालासाहेब थोराट और नितिन राउत शपथ लेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोपहर 2 बजे डिप्टी सीएम के पद के नाम का ऐलान हो सकता है। 4 बजे तीनों पार्टियों का कॉमन मिनिमन प्रोग्राम बताया जाएगा।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.