पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का हाल जानने AIIMS पहुंचे हेल्थ मिनिस्टर; PM मोदी ने की जल्द ठीक होने की कामना

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया( Mansukh Mandaviya) गुरुवार सुबह अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली( AIIMS) में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की तबीयत देखने पहुंचे। सिंह को बुधवार को भर्ती कराया गया था।

Amitabh Budholiya | Published : Oct 14, 2021 4:18 AM IST / Updated: Oct 14 2021, 12:33 PM IST

नई दिल्ली. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह (Dr. Manmohan Singh) की तबीयत खराब है। उन्हें बुधवार को बुखार और कमजोरी की शिकायत के बाद दिल्ली AIIMS में भर्ती कराया गया है। 88 साल के डॉ. सिंह का इलाज AIIMS के कार्डियो न्यूरो टावर में किया जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया(Mansukh Mandaviya) गुरुवार सुबह AIIMS में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की तबीयत देखने पहुंचे। उन्होंने डॉ. सिंह का इलाज कर रहे डॉक्टरों से चर्चा की। उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और उन्हें लिक्विड फूड दिए जा रहे हैं।

 pic.twitter.com/cjVhJvMQm4

यह भी पढ़ें-Gati Shakti प्रोजेक्ट की लॉन्चिंग पर बोले PM-'ये प्लान 21वीं सदी की विकास योजनाओं को गतिशक्ति देगा'

पीएम ने किया tweet
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक tweet करके मनमोहन सिंह के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की है। मोदी ने लिखा-मैं डॉ. मनमोहन सिंह जी के अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

I pray for the good health and speedy recovery of Dr. Manmohan Singh Ji.

डॉ. सिंह की जांच के लिए एक मेडिकल बोर्ड का गठन
मनमोहन की जांच के लिए दिल्ली AIIMS में एक मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है। इसे डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया हेड कर रहे हैं। न्यूरो के डॉक्टर अचल श्रीवास्तव और दिल के डॉक्टर नीतीश नायक उनकी देखरेख में हैं। 

यह भी पढ़ें-सावरकर V/s कांग्रेस: राजनाथ बोले-खुद से नहीं, 'गांधी' के कहने पर लगाई थी दया याचिका; वे महानायक थे और रहेंगे

अप्रैल में कोरोना संक्रमित हुए थे
मनमोहन सिंह 19 अप्रैल को कोरोना संक्रमित हो गए थे। तब भी उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। 10 दिन बाद उन्हें अस्पताल से छुट्‌टी मिल सकी थी। उन्होंने बीते 4 मार्च और 3 अप्रैल को कोविड वैक्सीन की डोज ली थी। 

यह भी पढ़ें-कांग्रेस अध्यक्ष के सहयोगियों पर 100 करोड़ उगाही का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद दो बड़े नेताओं पर कार्रवाई

दो बायपास सर्जरी हो चुकी है
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की दो बायपास सर्जरी भी हो चुकी है। उनकी पहली सर्जरी साल 1990 में यूके में हुई थी, जबकि 2009 में एम्स में उनकी दूसरी बायपास सर्जरी की गई थी।

2004 से 14 तक प्रधानमंत्री रहे
बता दें कि मनमोहन सिंह इस समय राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं। वे 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे।  वह देश के जाने माने अर्थशास्त्रियों में एक हैं। रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर डॉ. मनमोहन सिंह, देश के वित्तमंत्री भी रहे चुके हैं। 

Share this article
click me!