
Union Minister Bishweswar Tudu custody: केंद्रीय मंत्री बिश्वेश्वर टुडू को ओडिशा पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। केंद्रीय मंत्री टुडू ओडिशा के हिंसा प्रभावित संबलपुर क्षेत्र में जा रहे थे। सुरक्षा का हवाला देकर पुलिस ने उनको जाने से रोका लेकिन नहीं मानने पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। टुडू के साथ ओडिशा बीजेपी अध्यक्ष मनमोहन सामल, सांसद सुरेश पुजारी, बसंत पांडा सहित दर्जन भर नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। हिरासत में लेने के बाद इनको थेलकोली पुलिस स्टेशन में बैठाया गया है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.