कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस नेताओं ने 36 घंटों में लांघी सारी मर्यादाएं, केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने लगाया बड़ा आरोप

Published : Apr 23, 2023, 11:07 PM ISTUpdated : Apr 24, 2023, 10:16 AM IST
Rajeev Chandrasekhar

सार

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कांग्रेस पर झूठ बोलने, महिलाओं और लिंगायत समाज का अपमान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पिछले 36 घंटों में कांग्रेस ने झूठ बोलने, लोगों को अपमानित करने, गुंडागर्दी करने की सारी सीमाएं लांघ दी है।

Karnataka Assembly Election 2023: कर्नाटक में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है। कांग्रेस नेताओं के बयानों पर बीजेपी ने जोरदार हमला बोला है। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कांग्रेस पर झूठ बोलने, महिलाओं और लिंगायत समाज का अपमान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पिछले 36 घंटों में कांग्रेस ने झूठ बोलने, लोगों को अपमानित करने, गुंडागर्दी करने की सारी सीमाएं लांघ दी है।

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कांग्रेस नेताओं पर सिलसिलेवार आरोप लगाए...

  1. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को सम्मान देने पर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री को गालियां दी और ट्रोल किया। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर बोले-किसी बुजुर्ग राजनेता को सम्मान कांग्रेस को अच्छा नहीं लगता है।
  2. राजीव चंद्रशेखर ने बताया कि कांग्रेस में महिलाओं का सम्मान नहीं है। यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास पर उनकी ही पार्टी की महिला कार्यकर्ता ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है लेकिन कांग्रेस ने उसका संज्ञान नहीं लिया। उल्टे पीड़िता को निष्कासित कर दिया।
  3. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने लिंगायत समुदाय को गाली दिया है। लिंगायतों को भ्रष्टाचारी बताकर अपमान किया लेकिन कांग्रेस चुप है।
  4. कांग्रेस के सीएम पद के दूसरे कैंडिडेट डीके शिवकुमार के खिलाफ सीबीआई जांच चल रही है। वह हाईकोर्ट में अपील कर रहे थे लेकिन उनकी सारी अपील खारिज हो गई।
  5. केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि कांग्रेस के स्टार कैंपेनर सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, गैंगेस्टर अतीक अहमद को अपना पिता समान बताते हैं। राहुल गांधी, सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के स्टार कैंपेनर इमरान प्रतापढ़ी से साबित होता है कि कांग्रेस माफियाओं और गुंडो के साथ है।
  6. उन्होंने कहा कि कर्नाटक चुनाव में एक युवक ने कांग्रेस विधायक एमबी पाटिल से विकास के किए गए वादे पर सवाल कर दिए तो उनको नागवार लगी और युवक को थप्पड़ मार दिया। यह कांग्रेस के चरित्र को बताता है।
  7. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति झूठ, हिंसा, झूठे वादों, बंटवारे और तुष्टिकरण की राजनीति की है। वह समाज को बांटने के काम में लगी हुई है। कर्नाटक की जनता इस बार उसे सबक सिखा देगी।

यह भी पढ़ें:

राजीव चंद्रशेखर ने कांग्रेस का एक वीडियो किया शेयर, बोले-मिलिए कांग्रेस के स्टार प्रचारक से जो माफिया अतीक अहमद को मानते हैं पिता

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके
नोएडा की डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने श्रीलंका में जीता एशिया आइकॉन अवॉर्ड, हिंदी साहित्य को मिली ग्लोबल पहचान