केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने वीडियो शेयर कर बताया, IT सेक्टर में किस तरह आगे बढ़ रहा भारत, अमेरिका में बिक रहे मेड इन इंड़िया आईफोन

Published : May 01, 2023, 05:20 PM ISTUpdated : May 01, 2023, 05:23 PM IST
India IT Sector

सार

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने ट्विटर पर वीडियो शेयर किया है। इसमें बताया गया है कि भारत दुनिया में मोबाइल फोन बनाने में दूसरे नंबर पर है। भारत में बने आईफोन अमेरिका में बिक रहे हैं। 

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने वीडियो शेयर कर बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत किस तरह आईटी सेक्टर में आगे बढ़ रहा है। अमेरिका में मेड इन इंडिया आईफोन बिक रहे हैं।

राजीव चंद्रशेखर ने 2:06 मिनट का वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है नरेंद्र मोदी की सरकार ने 2014 के बाद इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र और विशेष रूप से मोबाइल फोन निर्माण के क्षेत्र में क्रांति लाई है। नारी शक्ति ने इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

 

 

अमेरिका में बिक रहे मेड इन इंडिया आईफोन
केंद्रीय मंत्री द्वारा शेयर किए गए वीडियो में एक लड़की अमेरिका से लौटे अपने दोस्त से मिलती है। वह पूछती है कि मेरे लिए क्या लाए? इसपर युवक आईफोन देता है। इसके बाद वह देखता है कि पास मौजूद एक और लड़की के पास भी आईफोन है। वह लड़की अपनी सहेली के साथ आईफोन से सेल्फी ले रही होती है। इस बात से उसे हैरत होती है। युवक बोलता है कि ये भी आईफोन रखते हैं। इसपर वह लड़की बोलती है कि हम आईफोन रखते ही नहीं बनाते भी हैं। वो जो आपका आईफोन है न उसे हमने ही बनाया है। आज हमारे जैसी लड़कियों द्वारा बनाए गए आईफोन दुबई, लंदन और अमेरिका में भी एक्सपोर्ट हो रहे हैं। अब हम दुनिया से टेक्नोलॉजी मांगते नहीं, देते हैं।

2014 से पहले भारत में थे दो मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट
वीडियो में बताया गया है कि 2014 से पहले भारत में सिर्फ दो मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट थे, आज 200 से अधिक हैं। 2014 से पहले हम 90 फीसदी मोबाइल फोन विदेश से आयात करते थे। अब 99 फीसदी फोन देश में बनते हैं। जो फोन हम एक्सपोर्ट करते हैं उनमें 90 फीसदी एप्पल और सैमसंग के हैं। आज भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन निर्माता बन गया है। इससे 10 लाख युवाओं को रोजगार मिला है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Rahul Gandhi को बोलने से रोका तो मचा बवाल, ये 8 सांसद पूरे सत्र के लिए सस्पेंड
Meta को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई तगड़ी फटकार, कहा- नियम मानो वरना भारत छोड़ो