
नई दिल्ली। अंडमान एवं निकोबार द्वीप, चंडीगढ़, दादर और नगर हवेली और दमन व दीव, लक्षद्वीप और पुरुचेरी में हुए लोकसभा चुनाव के रिजल्ट आ गए हैं। इन पांच केंद्र शासित प्रदेशों में लोकसभा की 6 सीटें हैं।
अंडमान एवं निकोबार द्वीप लोकसभा चुनाव 2024
अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में लोकसभा की एक सीट है। यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला हुआ है। 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली थी।
अंडमान एवं निकोबार द्वीप लोकसभा चुनाव 2024: देखें 1 सीट का रिजल्ट
| नंबर | सीट | विनर | पार्टी |
| 1 | अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह लोकसभा रिजल्ट | बिष्णु पद रे | भाजपा |
चंडीगढ़ लोकसभा चुनाव 2024
चंडीगढ़ के एक लोकसभा सीट पर सातवें चरण में 1 जून को मतदान हुआ था। आज नतीजे आ रहे हैं। भाजपा ने यहां वर्तमान विधायक किरण खेर का टिकट काटकर संजय टंडन को चुनावी मैदान में उतारा। 2019 के चुनाव में किरण खेर ने कांग्रेस के पवन कुमार बंसल को हराया था।
चंडीगढ़ लोकसभा चुनाव 2024: देखें 1 सीट का रिजल्ट
| नंबर | सीट | विनर | पार्टी |
| 1 | चंडीगढ़ लोकसभा रिजल्ट | मनीष तिवारी | कांग्रेस |
दादर और नगर हवेली और दमन एवं दीव लोकसभा चुनाव 2024
दादर और नगर हवेली और दमन एवं दीप में लोकसभा की 2 सीटें हैं। यहां 7 मई को मतदान हुआ। मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच हुआ है। 2019 के चुनाव में दादर और नगर हवेली में निर्दलीय उम्मीदवार को जीत मिली थी। वहीं, दमन एवं दीव में भाजपा को जीत मिली थी।
दादर और नगर हवेली और दमन एवं दीव लोकसभा चुनाव 2024: देखें 2 सीटों का रिजल्ट
| नंबर | सीट | विनर | पार्टी |
| 1 | दादर और नगर हवेली लोकसभा रिजल्ट | डेलकर कलाबेन मोहनभाई | भाजपा |
| 2 | दमन एवं दीव लोकसभा रिजल्ट | पटेल उमेशभाई बाबूभाई | निर्दलीय |
लक्षद्वीप लोकसभा चुनाव 2024
लक्षद्वीप में 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। यहां की दो बड़ी पार्टियां कांग्रेस और एनसीपी हैं। भाजपा भी मुकाबले में है। 2019 के चुनाव में एनसीपी के मोहम्मद फैजल को जीत मिली थी। इस बार एनसीपी (शरद पवार) ने मोहम्मद फैजल, एनसीपी (अजीत पवार) ने टीपी युसुफ और कांग्रेस ने मोहम्मद हमदुल्ला सयीद को टिकट दिया है।
लक्षद्वीप लोकसभा चुनाव 2024: देखें 1 सीट का रिजल्ट
| नंबर | सीट | विनर | पार्टी |
| 1 | लक्षद्वीप लोकसभा रिजल्ट | मुहम्मद हमदुल्लाह सईद | कांग्रेस |
पुरुचेरी लोकसभा चुनाव 2024
पुरुचेरी की एक लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को हुए चुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं। यहां मुख्य मुकाबला भाजपा, कांग्रेस और नाम तमिलार काटची के बीच है। 2019 के चुनाव में यहां कांग्रेस को जीत मिली थी।
पुरुचेरी लोकसभा चुनाव 2024: देखें 1 सीट का रिजल्ट
| नंबर | सीट | आगे/विनर | पार्टी |
| 1 | पुरुचेरी लोकसभा रिजल्ट | वी वैथिलिंगम | कांग्रेस |
यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections Results LIVE
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.