
लखनऊ. उत्तर प्रदेश के उन्नाव में दो दलित लड़कियों की मौत पर बड़ा खुलासा हुआ है। इस केस में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि घटना वाले दिन लड़कियों को भागते हुए देखा गया था।
लड़की ने प्यार से मना कर दिया
वारदात के आरोप में गिरफ्तार दोनों आरोपियों की पहचान विनय उर्फ लाम्बू और एक किशोर है। विनय ने कबूल किया कि लॉकडाउन के दौरान उसकी एक लड़की से दोस्ती हो गई और वे खेत में ही एक दूसरे से मिलने लगे थे। विनय ने अपने प्यार का इजहार किया, लेकिन लड़की ने मना कर दिया।
पानी में मिलाया कीटनाशक दवा
इसके बाद आरोपी विनय ने पीने के पानी में कीटनाशक मिला दिया। फिर लड़की को पीने के लिए दे दिया। उसे नहीं पता था कि तीनों लड़कियां एक ही बोतल से पीती थीं। तीनों लड़कियां बुधवार शाम को यूपी के उन्नाव के बबुरहा गांव के पास एक खेत में गंभीर हालत में मिलीं। प्रारंभिक रिपोर्ट में तीनों की बॉडी में जहर मिलने की पुष्टि हुई।
तीन लड़कियों बेहोश मिली थीं
उन्नाव के बबुरहा गांव में 17 फरवरी की शाम तीन लड़कियां काजल, कोमल और रोशनी संदेहास्पद परिस्थितियों में बेहोश मिली थीं। इलाज के दौरान काजल और कोमल की मौत हो गई है। रोशनी की हालत नाजुक है। उसका इलाज कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में चल रहा है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.