'लड़की हूं' पर ट्रोल हुए राहुल गांधी, हर जगह यही कहते हैं कि अभी तो ये शुरुआत है, लेकिन आउटपुट नहीं निकलता

Published : Oct 21, 2021, 01:42 PM ISTUpdated : Oct 21, 2021, 01:44 PM IST
'लड़की हूं' पर ट्रोल हुए राहुल गांधी, हर जगह यही कहते हैं कि अभी तो ये शुरुआत है, लेकिन आउटपुट नहीं निकलता

सार

उत्तर प्रदेश विधानसभा (Uttar Pradesh Assembly Elections) चुनाव में प्रियंका गांधी के 40% टिकट महिलाओं को देने के ऐलान के बाद राहुल गांधी ने एक tweet किया। इस पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।  

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections) में प्रियंका गांधी ने 40% टिकट महिलाओं को देने का ऐलान किया है। इसके बाद राहुल गांधी ने एक tweet किया। इस पोस्टर में लिखा गया-देश की बेटी कहत है-अपनी मेहनत; से शिक्षा की ताकत से;सही आरक्षण से मैं आगे-आगे बढ़ सकती हूं। लड़की हूं, लड़ सकती हूं। यूपी सिर्फ शुरुआत है। इस पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।

pic.twitter.com/jHI2jEcU3C

पढ़िए लोगों ने राहुल गांधी की इस पोस्ट पर क्या जवाब दिए

#मप्र के इंदौर के रहने वाले लक्ष्मण सिलावट ने प्रियंका गांधी को चैलेंज किया-उत्तर प्रदेश की रायबरेली, अमेठी, लखनऊ....उत्तर प्रदेश की किसी भी सीट से; जहां प्रियंका गांधी लड़ेंगी; मैं लक्ष्मण सिलावट खटीक उन्हें चुनौती देता हूं...मैं उनको हरा के रहूंगा। दलितों का अपमान करने वाली प्रियंका गांधी के घमंड को तोड़कर रहूंगा। उत्तर प्रदेश की धरती पर विश्वास दिलाता हूं। भगवान गणेश को साक्षी मानकर विश्वास दिलाता हूं कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जो दिन में सपना देख रहे हैं न...उत्तर प्रदेश की धरती पर नया साम्राज्य खड़ा करने का...आपका सपना दिन में ही समाप्त कर दूंगा।

#ये आप सब सभी जगह यही कहते हैं कि "यह तो अभी शुरुआत है" लेकिन इसका कोई आउटपुट नहीं निकलता; क्योंकि "चुनाव खत्म शुरुआत खत्म" की राजनीति आपलोग कर रहे हैं। आज तक कोई भी शुरुआत का अंतिम परिणाम नही मिला। 

#काहे राजस्थान से करने में शर्म आ रही है?

#जो साथ 70 साल पहले लड़कियों को देना चाहिए,वो आप अभी दे रहे हो...सिर्फ उनका वोट लेने। कांग्रेस सिर्फ चुनाव तक उत्तर प्रदेश की महिलाओं के साथ है, क्योंकी वहां भाजपा सरकार है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ की महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार से कांग्रेस का कोई लेना देना नहीं, क्योंकि वहां इनकी सरकार है।

#राजस्थान से क्यों शुरूआत नही हुई, क्योंकि उत्तर प्रदेश में चुनाव है, इसलिए और सारी मीडिया भी है।

#इन भाई साहब को कोई जाके बताए कि उत्तर प्रदेश में वीरांगनाएं रहती हैं। अपनी राजनीति के लिए लड़कियों को लाचार और बेबस बता के प्रचार न करें।

#उत्तरप्रदेश के सिवाय भारत के कई राज्य हैं, कभी राजस्थान जाकर शुरुआत करो। राजनीति करके सत्ता के लिए रोटी सेंकना चाहते हैं? जनता मूर्ख नहीं है। सब समझती है ट्विटर पर राजनीति करना कोई तुमसे सीखे ये ही हकीकत है?

#आप CAA का विरोध कर रहे थे, आज बांग्लादेश मे हिंदुओं को मारा जा रहा है, लड़कियो का रेप किया जा रहा है, महिला शक्ति का रेप किया जा रहा है, लूटा जा रहा है, जलाया जा रहा है, उस पर भी आपको बोलना चाहिए। हिंदू धर्म से इतनी नफरत क्यों आपको?

#प्रियंका वाड्रा जी जिस वक्त UP में नारी शक्ति के नाम सियासत कर रही थीं,उसी वक्त राजस्थान की राजधानी में एक बहन के साथ दरिंदगी की हदें पार की जा रही थीं। हैवानों ने न सिर्फ़ हत्या की, बल्कि लूटपाट के लिए शरीर के अंग तक काट डाले। राहुल-प्रियंका न तो राजस्थान जाएंगे न पंजाब।

#मतलब कांग्रेस एक नई पार्टी है, जो यूपी से शुरू हुई है। सौ-सौ चूहे खा कर बिल्ली...

#राजस्थान में बहुत बलात्कार हो रहे हैं, पहले उसके लिए कुछ करके दिखाओ।

#मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं...कांग्रेस की बैठक में एक महिला को उसके कार्यकर्ताओं ने थप्पड़ मारे, बदतमीजी करी और प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश में महिलाओं के नाम पर राजनीति कर रही हैं।

यह भी पढ़ें
यूपी Election: फिर उछला चन्नी का Me Too विवाद, हरसिमरत ने प्रियंका से कहा-महिलाओं के आरक्षण से पहले इसे देखें
चुनावी मोड में बीजेपी: 5 विधानसभा सीटों के लिए अमित शाह ने रवाना की 'मोदी वैन', जानें क्या है खासियत
आगरा जा रहीं प्रियंका गांधी को पुलिस ने रोका, आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस वे पर जमकर हंगामा, देखें Video

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video
Viral Road Rage Video: HR नंबर प्लेट Thar के कारनामें ने इंटरनेट पर मचाई खलबली